Move to Jagran APP

विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा पीडीडीयू जंक्शन, हाईटेक होगी रेल यात्री सुविधाएं

ए श्रेणी में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन अब वर्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में आ गया है। जंक्शन पर यात्री सुविधाएं हाइटेक होंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) शापिंग कांप्लेक्स होटल व रिटायरिंग रूम बनाएगा। वहीं रेलवे कालोनियों को भी बहुमंजली बनाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:40 AM (IST)
विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा पीडीडीयू जंक्शन, हाईटेक होगी रेल यात्री सुविधाएं
ए श्रेणी में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन अब वर्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में आ गया है।

चंदौली, जागरण संवाददाता। ए श्रेणी में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन अब वर्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में आ गया है। जंक्शन पर यात्री सुविधाएं हाइटेक होंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) शापिंग कांप्लेक्स, होटल व रिटायरिंग रूम बनाएगा। वहीं रेलवे कालोनियों को भी बहुमंजली बनाएगी। जंक्शन को विश्वस्तरीय व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा। काम के लिए लगभग सर्वे किए जा चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लग्जरी सुविधा होने से जंक्शन की आय बढ़ेगी। एक तरफ जंक्शन का स्वरूप बदलेगा तो वहीं लोगों को भरपूर रोजगार भी मिलेगा।

loksabha election banner

यात्रियों को संरक्षा, बेहतर व विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की पहल की जा रही है। अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। रेलवे की जमीन पर माल और मल्टीपर्पज बिल्डिंग बनाई जाएगी। स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और हरित इमारत में किया जाएगा। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश व निकास के लिए एक्सेस कंट्रोल गेट लगाए जाएंगे। सभी प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाई जाएगी। ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। दिव्यांगजनों के लिए भी रैंप, ब्रेल लिपि मुहैया कराई जाएगी।

जोन के दस स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के दस स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे। सीतामढ़ी, बरौनी, दरभंगा, धनबाद व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन का रूप दिया जाएगा। इससे पहले गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं सिंगरौली स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की जा चुकी है। पांच और स्टेशनों के चयन के बाद पूर्व मध्य रेल में अब दस स्टेशन का स्वरूप रेल भूमि विकास प्राधिकरण बदलेगा।

मानस नगर कालोनी की बदलेगी तस्वीर

पीडीडीयू जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के साथ ही सबसे बड़ी कालोनी मानस नगर की भी तस्वीर बदलेगी। विकास कार्य करवाने के लिए सर्वे शुरू करा दिया जाएगा। कालोनी के आवास को बहुमंजिला बनाया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण दिशा में भी पहल होगी। साफ सफाई से लेकर हर सुविधाओं से कालोनी को लैस किया जाएगा।

जंक्शन को वर्ल्ड क्लास श्रेणी में रखा गया है

जंक्शन को वर्ल्ड क्लास श्रेणी में रखा गया है। इससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी और रेलवे की आय भी। यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

राजेश कुमार पांडेय, डीआरएम, पीडीडीयू मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.