Move to Jagran APP

गया से आनंद विहार-नई दिल्ली तक चलेगी पीडीडीयू मंडल की पहली निजी ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

भारतीय रेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल एक और कहानी लिखने की तैयारी में है। कोरोना में थमी रेलवे की गति अब धीरे-धीर पटरी पर आने लगी है। वर्तमान में जहां 60 फीसदी एक्सप्रेस व मेल का परिचालन पटरी पर आ गया है।

By saurabh chakravartiEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 06:18 PM (IST)
गया से आनंद विहार-नई दिल्ली तक चलेगी पीडीडीयू मंडल की पहली निजी ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
गया से आनंद विहार-नई दिल्ली तक पीडीडीयू मंडल की पहली निजी ट्रेन चलेगी।

चंदौली, जेएनएन। भारतीय रेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल एक और कहानी लिखने की तैयारी में है। कोरोना में थमी रेलवे की गति अब धीरे-धीर पटरी पर आने लगी है। वर्तमान में जहां 60 फीसदी एक्सप्रेस व मेल का परिचालन पटरी पर आ गया है वहीं पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। गया से आनंद विहार-नई दिल्ली तक पीडीडीयू मंडल की पहली निजी ट्रेन चलेगी। इसे हरी झंडी मिलने के बाद मंडल की यह बड़ी उपलब्धि होगी। मंडल के बंद पड़े सात पार्सल व गुड्स शेडों को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी दिखेगी। कोविड-19 के बाद से अब रेलवे नए कलेवर में दिखेगी।

loksabha election banner

गुरुवार को बेवीनार में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय अधिकारियों से रूबरू हुए और मंडल की उपलब्धियां को गिनाई। डीआरएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में रेलवे ने कार्य करने की दिशा में अलग ही पहचान बनाई। रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए माल ढुलाई के क्षेत्र में बल दिया। संक्रमण के बीच मालगाडिय़ों का परिचालन कराकर सामानों की ढुलाई कराई गई। कोविड-19 में रेल दुर्घटनाओं में भी कमी आई। समय का उपयोग करते हुए मंडल में कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कराया गया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से संबंधित चीजों का निर्माण कराया गया। अब ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है।

पर्यटन का अत्याधुनिक केंद्र बनेगा गया जंक्शन

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गया जंक्शन को अत्याधुनिक केंद्र बनाया जाएगा। जंक्शन की तस्वीर बदली बदली दिखेगी। आकर्षित चित्र लगाए जाएंगे। देश के इतिहास को उकेरा जाएगा। साथ ही रेलवे की विभिन्न जानकारियां भी आसानी से मिलेंगी। पहली ट्रेन चलने से लेकर अब तक रेलवे में हुए परिवर्तन को दर्शाया जाएगा।

सभी को मिलेगा मंडल की पहली ट्रेन का लाभ

मंडल के गया से आनंद विहार-नई दिल्ली तक चलने वाली मंडल की पहली ट्रेन का सभी को लाभ मिलेगा। ट्रेन में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। मंडल ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। मंडल अब उत्कृष्ट कार्य के प्रदर्शन में एक और कदम बढ़ाएगा।

ये हुए शामिल

अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम राकेश कुमार रोशन, वरीय मडल अभियंता समन्वय एचसी यादव, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.