विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027 : स्व-गणना में भागीदारी बहुत ही आसान, इस आसान प्रक्र‍िया से कर सकते पूरा आवेदन

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 06:56 PM (IST)

जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नागरिकों से स्व-गणना ऑनलाइन पूरी करने की अपील की है। ...और पढ़ें

जनगणना 2027 स्व-गणना प्रक्रिया: वाराणसी में घर बैठे आसानी से करें आवेदन।

जनगणना 2027 स्व-गणना प्रक्रिया: वाराणसी में घर बैठे आसानी से करें आवेदन।

HighLights

  1. जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना अनिवार्य।

  2. 16 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

  3. SE ID सुरक्षित रखें, प्रगणक को अवश्य दिखाएं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ज‍िला प्रशासन की ओर से जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के ल‍िए लोगों को जागरुक कर खुद की जनगणना की अपेक्षा की गई है। कहा गया है क‍ि अपने परिवार की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है, इसे आप आसानी से कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस सुविधा का लाभ उठाते हुए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self-Enumeration) अवश्य पूर्ण करें। सक्रिय भागीदारी जनगणना को अधिक सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

स्व-गणना कैसे करें?

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर अपना राज्य उत्तर प्रदेश चुनें।

2. लॉगिन एवं मोबाइल सत्यापन करें
अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज कर OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।

3. अपने निवास स्थान की पुष्टि करें
यदि आपका मोबाइल नंबर प्रथम चरण (HLO) में दिए गए मोबाइल नंबर से मेल खाता है, तो प्रश्नावली सीधे खुल जाएगी। अन्यथा मानचित्र (Map Interface) के माध्यम से जनपद वाराणसी, उप-जिला, गांव/नगर तथा निकटवर्ती पहचान-चिह्न (Landmark) का चयन कर अपने निवास स्थान की पुष्टि करें।

4. परिवार की जानकारी भरें
परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित प्रश्न 1 से 6 तथा डैशबोर्ड पर उपलब्ध प्रश्न 7 से 40 तक की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और सहेजें।

5. विवरण की समीक्षा कर अंतिम रूप से जमा करें
'परिवार की समीक्षा करें' विकल्प पर क्लिक कर सभी प्रविष्टियों की भली-भांति जांच कर लें। ध्यान दें कि अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद विवरण में संशोधन संभव नहीं होगा। संतुष्ट होने पर 'परिवार का विवरण प्रस्तुत करें' पर क्लिक करें।

6. अपनी SE ID सुरक्षित रखें
सफलतापूर्वक स्व-गणना पूरी होने पर आपको 'P' से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखें तथा घर के अन्य सदस्यों के साथ भी साझा करें।

प्रगणक के भ्रमण के समय विशेष ध्यान दें

  • जनगणना प्रगणक के घर-घर भ्रमण के दौरान अपनी SE ID अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
  • प्रगणक द्वारा अपने मोबाइल एप्लीकेशन में SE ID का सफल मिलान किए जाने पर आपकी स्व-गणना के माध्यम से दर्ज जानकारी का सत्यापन एवं स्वीकार किया जाएगा।
  • यदि किसी कारणवश SE ID का मिलान नहीं हो पाता है, तो प्रगणक द्वारा आपके परिवार की जानकारी पुनः संकलित की जाएगी।

बताया गया क‍ि स्व-गणना केवल एक ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनगणना में आपकी प्रत्यक्ष सहभागिता का अवसर है। निर्धारित अवधि में अपने परिवार का सही एवं पूर्ण विवरण दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान देकर ज‍िम्‍मेदार नाग‍र‍िक की भूम‍िका न‍िभा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।