विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पराग डेयरी ने अपने पांच दुग्ध उत्पादों के दाम में की वृद्धि, कीमतों में आया उबाल

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 12:56 PM (IST)

पराग कंपनी ने अपने पांच दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की है, जिसमें फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये ...और पढ़ें

पराग डेयरी ने पांच दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाए, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर।

पराग डेयरी ने पांच दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाए, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर।

HighLights

  1. फुल क्रीम दूध की कीमत 72 से 76 रुपये हुई।

  2. किसानों को भुगतान और पैकेजिंग लागत में वृद्धि।

  3. टी-स्पेशल, टोंड, काऊ मिल्क के दाम भी बढ़े।

जागरण संवादाता, (रामनगर) वाराणसी। पराग कंपनी ने अपने पांच दुग्ध उत्पादों में रविवार देर रात वृद्धि कर दी। पराग ने अपने फुल क्रीम मिल्क की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं टी स्पेशल की कीमत का मूल्य 64 रुपये प्रति लीटर से 67 रुपये कर दिया है।

पराग कार्यदायी संस्था एनडीडीबी के एमडी आलोक कुमार ने बताया की टोंड मिल्क की कीमत 60 रुपये से 62 रुपये प्रति लीटर की गई है। काऊ स्पेशल मिल्क की कीमत 62 से 65 रुपये प्रति लीटर रुपये कर दी गई है। घी व पाउडर के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। कीमतों में बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण पेट्रोलियम पदार्थों, पैकेजिंग सामान, डीजल व एलडीओ की कीमत में बढ़ोत्तरी है।

एलडीओ की कीमत 70 रुपये लीटर से बढ़कर 140 रुपये प्रति लीटर होने के कारण भी बढ़ोत्तरी करनी पड़ी है। इसके अलावा अमूल और अन्य दुग्ध समितियों ने भी अपने प्रोडक्ट की कीमतों में वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि किसानों के खरीद रेट में भी 21 अक्टूबर को वृद्धि की गई थी। किसानों को अब 57 रुपये 30 पैसे प्रति लीटर की की दर से भुगतान दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।