Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 25 को होगी संगोष्ठी, दो अक्टूबर तक मनेगी जयंती

आगामी 25 सितम्बर को अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है वहीं जयंती पर आयोजित पर्व के लिए संगठन ने तय किया है कि 25 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर को बापू की जयंती भाजपा की ओर से कार्यक्रम किया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:50 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 25 को होगी संगोष्ठी, दो अक्टूबर तक मनेगी जयंती
25 सितम्बर को बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी जाएगी।

वाराणसी, जेएनएन। आगामी 25 सितम्बर को अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। वहीं जयंती पर आयोजित पर्व के लिए संगठन ने तय किया है कि 25 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर को बापू की जयंती भाजपा की ओर से कार्यक्रम तय किया गया है। इसको लेकर बुधवार को काशी क्षेत्र कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति संग्रालय में जयंती के मौके पर संगोष्ठी होगी साथ ही पौधरोपण अभियान भी चलेगा। इसके अलावा 25 सितम्बर को ही बूथ स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भ्‍ाी मनायी जाएगी।

loksabha election banner

वहीं बैठक में तय हुआ कि 26 से 28 सितम्बर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वेबिनार का आयोजन करना है। 29 से 2 अक्टूबर के दौरान आत्मनिर्भर भारत पर वेबिनार का भी आयोजन प्रस्‍तावित है। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कार्यक्रम में भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर एक दिन पूर्व पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय का भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चरणों को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तत्पश्चात संग्रहालय में बने पार्क, आडिटोरियम, उपवन सहित दीवारों पर उकेरे गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का भी अध्ययन किया। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति का विकास ही उनका उद्देश्य था। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। भाजपा सरकार उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष चंदौली अभिमन्यु सिंह, शिवशंकर सिंह पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.