गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट का बंदी अस्थाई जेल से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
गाजीपुर शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में बनाये गए अस्थाई जेल से रविवार की भोर में एक बंदी फरार हो गया। जानकारी होने के बाद जेल प्रशासन व पुलिस महकमे में रविवार की सुबह खलबली मच गई।
गाजीपुर, जेएनएन। शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में बनाये गए अस्थाई जेल से रविवार की भोर में एक बंदी फरार हो गया। जानकारी होने के बाद जेल प्रशासन व पुलिस महकमे में रविवार की सुबह खलबली मच गई।
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रवि को पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद किया था। रविवार की भोर में जेल के ऊपर की खिड़की तोड़कर रवि फरार हो गया। सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगायी गयी है, उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
दरअसर कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के बीच बंदियों को जेल भेजने से पहले उनको अस्थाई जेल में क्वारंटाइन कर कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही जेल में दाखिल किया जाता है। इसी कड़ी में एक दिन पूर्व अस्थाई जेल में बंद आरोपित रवि जेल से फरार हो गया।