मूर्ति विसर्जन करने के बाद छेड़खानी के आरोप में बवाल, पथराव में कई घायल jaunpur news
जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मूर्ति विसर्जन करने के बाद छेड़खानी का आरोप लगाते हुए चौहान व राजभर बस्ती के लोग आपस में भिड़ गए।
जौनपुर, जेएनएन। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव में मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे मूर्ति विसर्जन करने के बाद छेड़खानी का आरोप लगाते हुए चौहान व राजभर बस्ती के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर चले लाठी- डंडे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव में दो दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाता है। एक चौहान बस्ती में तथा दूसरा राजभर बस्ती में। चौहान बस्ती का आरोप है कि दुर्गा पूजा पंडाल में सप्तमी के दिन राजभर बस्ती के कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी किया था। जिसको लेकर चौहान बस्ती के लड़कों ने उसकी पिटाई कर दिया।
मंगलवार को राजभर बस्ती में सजाए गए दुर्गा पूजा मूर्ति के विसर्जन के बाद सभी रात में वापस लौटते समय करीब साढ़े आठ बजे रास्ते में चौहान बस्ती में रुक गए। गांव वालों को गाली देते हुए ललकारने लगे। चौहान बस्ती के लोग भी मौके पर जुट गए। कहासुनी होते- होते थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। दो पक्षों से लाठी-डंडों के साथ ईंट पत्थर चलने लगे। लगभग एक घंटे मचे बवाल के बीच तमाम लोग घरों में दुबक गए। मामले की सूचना पर लगभग एक घंटे बाद जलालपुर पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस को देख बवाल करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से जयप्रकाश की तहरीर पर संदीप चौहान, रणधीर चौहान, धर्मराज चौहान तथा चंदन चौहान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संघर्ष में में चौहान बस्ती के धर्मराज चौहान, वीरेंद्र चौहान, प्रदुमन चौहान, मलखान चौहान, धर्मेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, संदीप चौहान घायल हो गए हैं।