विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में प्रवेश का मौका, छात्रों के ल‍िए आवेदन शुरू

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 04:10 PM (GMT+05:30)

अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा, वाराणसी में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र 5 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को मंडल के विभिन्न जिलों में होगी।

वाराणसी के अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में प्रवेश आवेदन शुरू।

वाराणसी के अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में प्रवेश आवेदन शुरू।

HighLights

  1. कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी, परीक्षा 31 जनवरी को।

  3. कक्षा छह में 140, कक्षा नौ में 13 सीटें उपलब्ध।

जासं, वाराणसी। अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार से आवेदन भी शुरू हो चुका है। पांच जनवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है। 31 जनवरी को प्रवेश परीक्षा मंडल के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली में होगी।

उप श्रम आयुक्त डा. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि करसड़ा, वाराणसी के आवासीय स्कूल में कक्षा 06 में कुल 140 सीटें हैं। इसमें 70 बालक एवं 70 बालिका के लिए हैं। कक्षा 09 में 13 सीटें हैं। इसमें चार बालक के लिए जबकि नौ बालिका के लिए है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है।

उन्होंने कहा कि बेबसाईट upbocw.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। आवेदन पत्र भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं। श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी से भी आवेदन पत्र मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।