आजमगढ़ में जहरीली ताड़ी पीने से महिला की मौत, आधा दर्जन की हालत गंभीर Azamgarh news
एक ओर जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ताड़ी पीने से एक महिला की मौत होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आजमगढ़, जेएनएन। एक ओर जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ताड़ी पीने से एक महिला की मौत होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर ताडी के असर से तीन युवतियां बेहोश हो गईं और तीन अन्य की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस व आबकारी अधिकारी ताड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिलने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ताडी पीने के मामले की पड़ताल कर रही है लेकिन मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोरजी धरहरा गांव में शनिवार की रात में जहरीली ताड़ी पीने से एक महिला की मौत होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं तीन अन्य युवतियों समेत करीब आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। जिन्हें परिजनों द्वारा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के अनुसार महिला की मौत जहरीली ताड़ी पीने की वजह से हुई है। मृत महिला राजी देवी (45) पत्नी मोहन पासी की मौत के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं गांव के आधा दर्जन लोगों के अस्पताल में होने से गांव के लोगों में मामले की काफी चर्चा है।
अस्पताल में भर्ती पीडित : रानी (16) पुत्री जगदीश, गुलशन (15) पुत्री लालदेव, मेनका (15) पुत्री मोहन, रीता (14) पुत्री मोहन, नागेंद्र (30) पुत्र गुनई, भानमती (35) पत्नी बगेदू, सुशील (21) पुत्र मुन्ना, राधा (30) पत्नी राजू, सतिराम (40) पुत्र दीपू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप