विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

र‍िटायरमेंट की दहलीज पर बीएचयू के संकठा प्रसाद पर दूसरों का संकट हरने की बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

By Raghvendra ShuklaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 11:44 AM (IST)

बीएचयू कर्मचारी संकठा प्रसाद गोंड 37 सालों से हर जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं और ठंड में कंबल, हर रविवार ...और पढ़ें

बीएचयू कर्मचारी संकठा प्रसाद गोंड की 37 साल की निस्वार्थ समाज सेवा।

बीएचयू कर्मचारी संकठा प्रसाद गोंड की 37 साल की निस्वार्थ समाज सेवा।

HighLights

  1. 37 साल से हर जन्मदिन पर करते हैं रक्तदान।

  2. ठंड में कंबल और दिवाली पर कुष्ठ आश्रम में खुशियां बांटते।

  3. हर रविवार बुजुर्ग रिक्शा चालक को देते हैं अनाज।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू कर्मचारी संकठा प्रसाद गोंड 58 वर्ष की उम्र में भी सेवा भाव के जरिए अन्य के लिए नजीर बने हैं। पिछले 37 साल से अपने जन्म दिन तीन जुलाई को वह रक्तदान करते हैं। इसके अलावा ठंड में कंपकंपाते शरीर पर कंबल ओढ़ाना हो या कुष्ठ आश्रम में जाकर दिवाली मनाना भी उनके सेवा भाव का एक हिस्सा है।

लंबे समय से र‍िटायरमेंट की दहलीज पर आकर हर रविवार को वह एक बुजुर्ग रिक्शा चालक को अनाज देते हैं। ये कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना और चार अन्य लोग भी अनुसरण कर गरीब सेवा से जुटे हैं।

यह सेवा पहले शौक और फिर जुनून बन गया। शहर के किरहिया खोदवा बाजार निवासी संकठा प्रसाद ने बताया कि इनके पिता बी राम गोंड 1989 में बीमार हुए थे। उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें रक्त की जरूरत हुई और व्यवस्था करने में मुश्किल हुई। संकठा प्रसाद ने अपना रक्त दिया। इसके बदले उन्हें पिता के रक्त ग्रुप का ब्लड मिला।

उस दिन से ही उन्होंने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का संकल्प लिया। अपने जन्म दिन पर हर साल वह रक्तदान करने लगे। यह 37 साल से यह सेवा जारी है। इस सेवा को देखकर बीएचयू के उनके साथ कार्य करने वाले एक कर्मचारी तथा उनके उनके तीन रिश्तेदार भी अपने-अपने जन्म दिन पर रक्तदान करते हैं।

बीएचयू का आधार रखने वाले महामना मदन मोहन मालवीय के जन्म दिन पर संकठा प्रसाद हर साल 25 दिसंबर की रात शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर कांपते शरीर पर कंबल ओढ़ाकर चुपके से चले जाते हैं। इतना ही नहीं माह के हर रविवार को एक बुजुर्ग रिक्शा चालक को आटा, दाल, चावल, मौसमी सब्जी, नमक, साबुन, सूजी, चीनी, पेठा, चना से भरा थैला दान देते हैं। दिवाली के दिन कुष्ठ आश्रम के 22 प्रवासियों के पास जाकर उन्हें फुलझड़ी का पैकेट और मिठाई का डिब्बा देते हैं।

इन कार्यों से मुझे मानसिक संतुष्टि मिलती है। मैं किसी से कुछ भी मदद नहीं लेता हूं। घर खर्च के बाद वेतन का एक हिस्सा और डीए का पैसा सेवा में लगाता हूं। मेरा सपना है महज पांच से 10 रुपये में जरूरतमंदों को पका पकाया भोजन कराऊं। दो तीन साल बाद यह कार्य भी शुरू करूंगा।

-

संकठा प्रसाद गोंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।