अन्नकूट पर महंत आवास से निकली बाबा विश्वनाथ की पालकी, छप्पन भोग से हुआ श्रृंगार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें महंत आवास से बाबा विश्वनाथ ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व: बाबा की पालकी यात्रा और छप्पन भोग।
HighLights
श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
महंत आवास से बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई।
बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महंत आवास टेढ़ीनीम से बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी निकालने के साथ ही भीड़ और भीड़ के साथ डमरूदल की डमडम के बीच बाबा की नगरी आस्था में डूबी नजर आई।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत वाचस्पति तिवारी ने बताया कि इस बार परिवार में वंश वृद्धि होने के कारण महंत परिवार द्वारा परंपरा का निर्वहन नहीं किया गया। इस बार शिवांजलि के संयोजक संजीव रत्न मिश्र और मनोज शर्मा द्वारा परंपरा निभाई गई।

बाबा का विशेष श्रृंगार कर पालकी को पारंपरिक मार्ग टेढ़ीनीम, साक्षी विनायक, ढुंढिराज गणेश और माँ अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए विश्वनाथ धाम में विराजमान कराया गया। इसके बाद बाबा को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट की परंपरा पूरी की गई और फिर भक्तों के लिए बाबा के पट खोल दिए गए।