Move to Jagran APP

अमित शाह से वार्ता में बात बनी तो ठीक वरना हमारी राहें होंगी अलग : आेमप्रकाश राजभर

ओपी राजभर बोले कि 26 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात होगी उनसे वार्ता के दौरान बात बनी तो ठीक वरना सुभासपा की राहें जुदा होंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:05 PM (IST)
अमित शाह से वार्ता में बात बनी तो ठीक वरना हमारी राहें होंगी अलग : आेमप्रकाश राजभर
अमित शाह से वार्ता में बात बनी तो ठीक वरना हमारी राहें होंगी अलग : आेमप्रकाश राजभर

बलिया, जेएनएन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आेमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि गरीबों व पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। 26 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मेरी मुलाकात होगी। उनसे वार्ता कर बात बनी तो ठीक वरना सुभासपा की राहें जुदा होंगी। ओम प्रकाश राजभर रसड़ा क्षेत्र के आमघाट गांव में शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ओमप्रकाश ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी वार्ता निर्णायक होगी। यदि बात बन जाती है तो ठीक, अन्यथा की स्थिति में भाजपा से हम दूर हो जाएंगे।

loksabha election banner

बोले, किसी भी कीमत पर गरीबों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्त्ताआें का आह्वान किया कि वे मिशन- 2019 की सफलता के लिए पूरी निष्ठा व मेहनत से लग जाएं। सुभासपा अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में शराबबंदी की मांग करते हुए अपने लोगों से शराब से दूर रहने की हिदायत दी। महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि मिशन- 2019 की सफलता के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जायें और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। सम्मेलन को रूद्रप्रतप सिंह, घूरा राजभर, सालिक, पतिराम, कैलाश, शैलेंद्र, रामबचन, अर्पणा, श्रीपति, शशिकला आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उमाशंकर तथा संचालन डीके राजभर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.