वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के 18 थानों को अफसरों ने लिए गोद, सीपी ने चौक थाना को चुना
वाराणसी कमिश्नरेट में एडीजी से लेकर सीओ रैंक तक के अधिकारियों ने 18 थानों को गोद लिया है, जिसका लक्ष्य ...और पढ़ें

वाराणसी में पुलिस अफसरों ने गोद लिए 18 थाने, जनविश्वास और अपराध नियंत्रण पर जोर।
HighLights
पुलिस कमिश्नरेट के 18 थानों को अधिकारियों ने गोद लिया।
पुलिस कमिश्नर ने चौक थाना चुना, अपराध नियंत्रण लक्ष्य।
जनविश्वास जीतने, साफ-सफाई और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। थानों की कार्यप्रणाली में जल्द ही बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। पब्लिक का विश्वास जीतने संग अपराध पर अंकुश की रणनीति थानेदार संग अधिकारी भी भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए कमिश्नरेट में तैनात एडीजी से लेकर सीओ रैंक तक के अधिकारियों ने अलग-अलग थानों को गोद लिए हैं।पुलिस कमिश्नर ने अपने लिए थाना चौक को चुना है।
इस योजना के सफल होने के पीछे यही निर्णय अहम होगा, क्यों कि जब एडीजी और डीआइजी रैंक के अधिकारी थानों की कार्यप्रणाली में परिवर्तन के लिए नए-नए प्रयोग करेंगे तो, एसपी, एएसपी व डीएसपी पर बेहतर करने को बाध्य होंगे और जनता, व्यापारी बदलाव महसूस करेंगे। खुद के स्तर पर प्रयास कर एक-एक समस्या का समाधान करेंगे। थानों की साफ, सफाई, मेस की व्यवस्था को उत्तम बनाना प्रमुखता होगी।
नवाचार सामने आएंगे, थानों की नई पहचान बनेगी
आइपीएस से लेकर पीपीएस तक के अफसर गोद लेंगे तो सबसे विचारों से नए-नए नवाचार निकलेंगे। प्रतिस्पर्धा छिड़ेगी तो बेहतर करने का दबाव होगा, जिसके फलस्वरूप बेहतर नतीजे सामने आएंगे।बेहतर नतीजे देने वाले प्रयोगों को एक से दूसरे और तीसरे थानों में लागू किया जा सकेगा।
अधिकारी-------------रैंक---------थाना
मोहित अग्रवाल---------एडीजी--------चौक
शिवहरि मीणा--------- डीआइजी------ कैंट
गौरव बंसवाल----------एसपी-------- सिगरा
प्रमोद कुमार-----------एसपी--------शिवपुर
नीतू----------------एएसपी-------बड़ागांव
वैभव बांगर-----------एएसपी-------जैतपुरा
-लिपि नागयाच---------एएसपी-------मंडुवाडी
नम्रता श्रीवास्तव--------एएसपी-------महिला थाना
नृपेंद्र---------------एएसपी--------राजातालाब
शुभम जैन----------एएसपी----------चेतगंज
प्रशांत सिंह---------डीएसपी----------फूलपुर
विनय द्विवेदी--------डीएसपी----------सारनाथ
अतुल अंजान--------डीएसपी----------दशाश्वमेध
गौरव कुमार----------डीएसपी----------भेलूपुर
प्रज्ञा पाठक----------डीएसपी-----------लालपुर पांडेयपुर
विजय प्रताप सिंह------डीएसपी-----------कोतवाली

थानों को गोद देने के पीछे नजीर पेश करने वाली व्यवस्था विकसित करना है। सभी अपने-अपने थानों को बेहतर करने के लिए नए-नए प्रयोग करेंगे। प्रतिस्पर्धा होगी तो परिणाम भी बेहतर होंगे। इससे जनता, कारोबारी की जहां सुनवाई हो सकेगी, वहीं अपराध पर अंकुश लगाने के रूप में भी नतीजे सामने आएंगे।
मोहित अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर।
