Move to Jagran APP

वाराणसी में निर्यात के लिए अब ब्लाकवार बनेगा किसानों का ग्रुप, एफपीओ के गठन की तैयारी

एग्री एक्सपोर्ट का हब बनाने के लिए एपीडा कृषि विभाग उद्यान विभाग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में जिला उद्यान विभाग ने ब्लाकवार में कृषक उत्पादक संगठन गठित करने का निर्णय लिया गया है। निर्यात जैविक खाद के लिए किसानों का अलग-अलग ग्रुप बनाया जाएगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 04:23 PM (IST)
वाराणसी में निर्यात के लिए अब ब्लाकवार बनेगा किसानों का ग्रुप, एफपीओ के गठन की तैयारी
निर्यात जैविक खाद के लिए किसानों का अलग-अलग ग्रुप बनाया जाएगा।

वाराणसी, जेएनएन। खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का कार्यालय खुल जाने के बाद बनारस में निर्यात को पंख लगना तय है। एग्री एक्सपोर्ट का हब बनाने के लिए एपीडा, कृषि विभाग, उद्यान विभाग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में जिला उद्यान विभाग ने ब्लाकवार में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत निर्यात जैविक खाद के लिए किसानों का अलग-अलग ग्रुप बनाया जाएगा।

loksabha election banner

जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि ज्यादातर किसान परंपरागत तरीके से अब भी खेती कर रहे हैं। यही नहीं डिमांड के अनुसार फसल नहीं लगाते हैं। वही कुछ किसान अधिक लाभ कमाने के चक्कर में ज्यादा कुछ किसान अत्यधिक रासायनिक खाद के इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति का क्षरण होता है। इसके दूरगामी परिणाम घातक होते हैं। दूसरी ओर कुछ किसान तकनीकी का इस्तेमाल कर अच्छी खेती कर रहे हैं। इस तरह की विसंगितयों को दूर करने के लिए एफपीओ का गठन करने का निर्णय लिया लिया गया है।

संगठन का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के लिए जागरूक करना है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए फसल में  जैविक खाद का उपयोग करने का भी सुझाव दिया जाएगा। साथ ही परंपरागत खेती से ऊपर उठकर किसानों को डिमांड के अनुसार फसल लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। संगठन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.