मीरजापुर में सरकारी विभागों पर सात करोड़ का बिल बकाया होने पर नोटिस जारी, तीन दिन में करना होगा जमा
मीरजापुर में एक दर्जन से अधिक विभागों के ऊपर लगभग सात करोड़ रुपये का बकाया बिल चल रहा है। इनको बार बार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
मीरजापुर, जेएनएन। बिजली विभाग का सरकारी विभागों में सात करोड़ रुपये बकाया बिल चल रहा है। इसको वसूलने के लिए विभाग की ओर से कड़ा रूख अपना गया है। संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर बिल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। चेताया गया कि अगर उनके द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। नोटिस मिलने के बाद विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
शासन ने बकाया बिल वसूलने के लिए कड़ा रूख अपनाने को कहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी दशा में बकाया बिल वसूला जाए। इसके लिए बकाएदारों को नोटिस भेज उन्हें चेतावनी दी जाए। बिल जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काट दिए। इसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने सबसे अधिक बकाया चल रहे सरकारी विभागों को नोटिस भेजकर बकाया जमा करने को कहा। बताया गया कि एक दर्जन से अधिक विभागों के ऊपर लगभग सात करोड़ रुपये का बकाया बिल चल रहा है। इनको बार बार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं। सोमवार को आखिर सभी बकाएदार विभागों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया।
इन विभागों पर है बकाया
विभाग का नाम-बकाया (रुपये में)
स्वास्थ्य विभाग- 50 लाख
पुलिस विभाग- एक करोड़
वन विभाग- 30 लाख
जिला प्रशासन- एक करोड़
लोक निर्माण विभाग- 35 लाख
ङ्क्षसचाई विभाग- 30 लाख
जल निगम- 35 लाख
आरटीओ विभाग- 20 लाख
पीएसी- 15 लाख