बनारस में यहां सीवर में बोरी नहीं मिली फिर भी मानसून बीतने के बाद जलजमाव से हो रहे हादसे
वाराणसी के अमरा अखरी से भिखारीपुर मार्ग पर जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें ...और पढ़ें
HighLights
अमरा अखरी मार्ग पर जलजमाव से ऑटो पलटा, स्कूटी सवार भी गिरे।
लगातार बारिश और पानी बहाने से सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हुई।
सपा कार्यकर्ता ने सड़क मरम्मत न होने पर चक्का जाम की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। अमरा अखरी से भिखारीपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम एक और सवारी भरा आटो रिक्शा पलट गया । जिसमें बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं । इसी दौरान स्कूटी से जा रही दो युवतियां भी गिर गई। जिन्हें आसपास के लोगों ने उठाया। वहीं अखरी गांव के सामने सड़क पर हुए गड्ढे में जलजमाव के कारण बाइक सवार का मोबाइल गिर गया जिसे खोजने में परेशानी हुई।
इस मार्ग पर लगातार जलजमाव के कारण जगह जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है । पिछले दिनों इस सड़क पर हुए जलजमाव का पानी टैंकर से निकालकर पीडब्लूडी और नगर निगम की तरफ से गिट्टी डालकर ठीक कराया गया लेकिन लगातार हो रही बारिश और कालोनी के लोगों द्वारा सड़क पर पानी बहाने के कारण सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय सपा कार्यकर्ता सचिन प्रजापति ने इस दौरान दुकानदारों के साथ मिलकर विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस मार्ग से हजारों की संख्या में कार , बस , आटो चलते हैं जिसपर आए दिन दुर्घटना हो रही है। सचिन प्रजापति ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से बात करके कहा कि सड़क का मरम्मत नहीं होने से स्थानीय दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है।
सड़क मरम्मत नहीं होने पर जल्द चक्का जाम करने की चेतावनी दिया है। इस मार्ग पर सबसे खराब स्थिति अमरा पेट्रोल पंप से लेकर चितईपुर चौराहे तक है। इसके अलावा अखरी बाईपास से चुनार मार्ग पर अखरी गांव के सामने भी बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जहां जलजलाव के कारण बाइक सवार गिर रहे हैं।
