वाराणसी में ट्रेनों से गैर अनुबंधित पानी की पेटियां सीज, वेंडरों की कारस्तानी उजागर
वाणिज्य विभाग ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेनों से गैर-अनुबंधित पानी की पेटियां जब्त कीं। यह कार्रवाई कोटा-पटना, हरिहरनाथ और लिच्छवी एक्सप्रेस में हुई, अवैध बिक्री उजागर हुई।

वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेनों से गैर-अनुबंधित पानी की पेटियां जब्त वेंडरों की मनमानी उजागर।
HighLights
वाराणसी कैंट स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान।
गैर-अनुबंधित पानी की पेटियां सीज की गईं।
यात्रियों के लिए 14 रुपये में रेल नीर उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाणिज्य विभाग की टीम ने रविवार को कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी संख्या - 13240 कोटा - पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या - 14524 हरिहरनाथ एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या - 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस गैर अनुबंधित पानी की पेटियां सीज की गई। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के अनुसार ये पानी रेलवे से अनुबंधित नहीं है। यात्रियों के लिए 14 रूपये में रेल नीर उपलब्ध कराया जाता है।
