विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में छठ पर घाटों की ओर नहीं जाएंगे कोई वाहन, यातायात व्‍यवस्‍था का खाका तैयार

By Jayprakash Pandey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 03:12 PM (IST)

वाराणसी में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की ...और पढ़ें

15 नवंबर दोपहर 12 से रात तक रहेगा लागू, 16 नवंबर को भोर में पूजा समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्‍था।

15 नवंबर दोपहर 12 से रात तक रहेगा लागू, 16 नवंबर को भोर में पूजा समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्‍था।

HighLights

  1. छठ पूजा पर वाराणसी में यातायात रूट डायवर्जन लागू।

  2. गंगा घाटों की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  3. श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सूर्य षष्ठी (डाला छठ) पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है। 15 नवंबर की शाम और 16 नवंबर की भोर में गंगा घाटों पर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती, महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचेंगे। इसे देखते हुए घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश नहीं रहेगा।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 15 नवंबर दोपहर 12 बजे से रात तक और 16 नवंबर को भाेर में तीन बजे से पूजा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। वहीं, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा।

रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। छठ पूजा में आने वाले वाहन मजदा टाकीज और सनातन धर्म इंटर कालेज की ओर भेजे जाएंगे। बेनियाबाग तिराहे से रामापुरा जाने वाले वाहनों को बेनिया-पियरी मार्ग पर मोड़ा जाएगा। इनके लिए बेनिया पार्किंग तय की गई है।

मैदागिन से गोदौलिया जाने वाले वाहनों को रोककर हरिश्चंद्र पीजी कालेज और टाउनहाल पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और शीतला घाट की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। सोनारपुरा से गोदौलिया जाने वाले वाहन भदैनी की ओर मोड़े जाएंगे।

बैंक आफ बड़ौदा तिराहे से अस्सी की ओर जाने वाले वाहनों को रविंद्रपुरी की तरफ भेजा जाएगा। भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट और राजघाट पुल से नमो घाट की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नमो घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन काशी स्टेशन स्थित पानी टंकी मैदान में खड़े होंगे।

सूजाबाद पुलिस चौकी से राजघाट की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें पड़ाव से रामनगर की तरफ भेजा जाएगा। शास्त्री घाट जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौराहे से कचहरी और जेपी मेहता की ओर मोड़ा जाएगा। बीएलडब्ल्यू सूर्य सरोवर के आसपास भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सामनेघाट क्षेत्र में छठ पूजा के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, मालवाहक और बसों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं। विश्वसुंदरी पुल के नीचे और सामनेघाट क्षेत्र में निर्धारित खाली मैदानों में पार्किंग होगी। बिहार से आने वाली निजी बसें मुरारी चौक बस स्टैंड की बजाय स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के सामने मैदान में खड़ी होंगी। वहीं से यात्रियों को उतारने और बैठाने की व्यवस्था रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।