विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निर्मला सीतारमण पहुंचीं बीएचयू, मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर जारी क‍िया स्मारक सिक्का

By Vns Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 03:04 PM (IST)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीएचयू में मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया। यह आयोजन ...और पढ़ें

निर्मला सीतारमण ने बीएचयू में मुथुस्वामी दीक्षितार की जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का।

निर्मला सीतारमण ने बीएचयू में मुथुस्वामी दीक्षितार की जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का।

HighLights

  1. बीएचयू में मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती मनाई गई।

  2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्मारक सिक्का जारी किया।

  3. दीक्षितार कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञों में से एक थे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को उनके सम्मान में बीएचयू में स्मारक सिक्का जारी क‍िया। कर्नाटक संगीत की विशेषज्ञ व शोधकर्ता डा. सुमित्रा वासुदेव ने दौरान कर्नाटक संगीत प्रस्तुत क‍िया। 

आइआइटी बीएचयू के भारतीय ज्ञान परंपरा उत्कृष्टता केंद्र (सीओई-आइकेएस) की ओर से बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्के का लोकार्पण क‍िया और उन्‍होंने महामना की मूर्त‍ि पर माल्‍यार्पण कर सभा को संबोधन भी क‍िया।

कार्यक्रम दोपहर 2.15 बजे शुरू हुआ और व‍ित्‍तमंत्री ने आयोजन में शाम‍िल होकर मुथुस्‍वामी के योगदान पर व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िया। त्यागराज और श्यामा शास्त्री के साथ मुथुस्वामी दीक्षितार कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में शामिल थे। तीनों में वह सबसे कम उम्र के थे।

उनकी रचनाओं में संस्कृत, भारतीय दर्शन और शास्त्रीय रागों का अनूठा समन्वय मिलता है। उन्होंने 450 से 500 तक गीतों की रचना की, जिनमें से अधिकांश आज भी संगीत समारोहों में गाए जाते हैं। दीक्षितार ने जीवन में कई धार्मिक स्थलों की यात्रा की और वहां के देवी-देवताओं व मंदिरों पर कृतियां रचीं। वह काशी में भी लंबे समय तक रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।