Move to Jagran APP

खंड शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह

शुक्रवार को खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने सुबह नवनियुक्‍त प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह वाराणसी पहुंचे। इस दौरान जागरण से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 05:39 PM (IST)
चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने सुबह नवनियुक्‍त प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह वाराणसी पहुंचे।

वाराणसी, जेएनएन। खंड शिक्षक और स्नातक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार की सुबह नवनियुक्‍त प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह वाराणसी पहुंचे। इस दौरान जागरण से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी नित नए आयाम स्थापित कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में उप चुनाव परिणाम ने यह प्रमाणित किया है।वहींं दोपहर बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चाय पीने बनारस की अडियों पर भी निकले और शहर की गतिविधियों का जायजा लेने के साथ चुनावी माहौल की जानकारी भी हासिल की। 

loksabha election banner

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने इस दौरान जिले के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह शुक्रवार को खण्ड शिक्षक व स्नातक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक से पूर्व काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के आवास पर उनका कुशलक्षेम लेने पहुंचे थे। इस दौरान उपस्थित भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, रत्नाकर, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का हाल जाना। पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले दिनों के चुनाव परिणाम से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। एमएलसी चुनाव के भी बेहतर परिणाम आएंगे। बताया कि जब कोई शीर्ष पर होता है तो उसके कई विरोधी होते हैं। समाजवादी पार्टी एलाइंंस उन्ही में एक हैं। बिना नाम लिए उन्होंने शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसा।

कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

प्रदेश भाजपा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की सुबह स्वागत किया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के पूर्व दक्षिणी विधानसभा के श्री काशी विश्वनाथ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक पर नवनियुक्त प्रदेश भाजपा प्रभारी राधमोहन सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी का काफिला जैसे ही चौक पहुंंचा तो भाजपाइयों ने वहीं पर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्थानीय भाजपा नेता पवन शुक्ला व नगर निगम के सचेतक तथा पार्षद कुवंरकांत सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राधामोहन सिंह ने कहा काशी में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अद्भुत स्वागत से अभिभूत हुआ हू। बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी कामना करता हूंं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डा.आलोक श्रीवास्तव, हरि केशरी, अशोक चौरसिया, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.