विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में नेल्सन पेस ने 200 विद्यार्थियों को सिखाए मार्शल आर्ट के गुर, जिम का भी हुआ उद्घाटन

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:09 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ी नेल्सन पेस वाराणसी के सनबीम स्कूल में 200 विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखा ...और पढ़ें

विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाते अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ी और प्रशिक्षक नेल्सन पेस।

विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखाते अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ी और प्रशिक्षक नेल्सन पेस।

HighLights

  1. नेल्सन पेस 200 विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट सिखा रहे हैं।

  2. सनबीम स्कूल, भगवानपुर में चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

  3. आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, नए जिम का भी उद्घाटन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ी और प्रशिक्षक नेल्सन पेस सनबीम स्कूल, भगवानपुर में 200 विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के गुर सिखा रहे हैं। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 21 नवंबर तक चलेगी। इसमें स्कूल के छात्र और कॉलेज की छात्राएं मिक्स्ड मार्शल आर्ट की तकनीक सीख रही हैं। कार्यशाला के दौरान नवनिर्मित जिम का भी उद्घाटन किया गया।

गोवा के नेल्सन पेस हर वर्ष सनबीम स्कूल भगवानपुर में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने आते हैं। इस बार भी वे छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट की बारीकियों के साथ आत्मरक्षा के तरीके सिखा रहे हैं।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट और मुक्केबाजी की प्रतियोगिता होगी। इसमें कार्यशाला में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी हिस्सा लेंगे और सीखी हुई तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यशाला में सनबीम स्कूल समूह के मानद निदेशक हर्ष मधोक, अध्यक्ष दीपक मधोक, प्रधानाचार्या मौसमी भट्टाचार्य, निलेश सारंग आदि रहे। यह जानकारी विद्यालय के खेल प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।