11 एनडीआरएफ के जवानों ने काशी में कारगिल के शहीदों को किया नमन Varanasi news
कारगिल दिवस पर शुक्रवार को 11 एनडीआरएफ के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जवानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया।
वाराणसी, जेएनएन। कारगिल दिवस पर शुक्रवार को 11 एनडीआरएफ के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जवानों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। इस मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के सभी अधिकारियों और बचाव दल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी वीर गाथा को नमन किया। 11 एनडीआरएफ के डीआइजी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पूरे भारत में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत को विजय प्राप्त हुई थी। वर्ष 1999 में कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा जमा लिया था।
भारतीय सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया जो आठ मई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चला था। भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस युद्ध में विजय प्राप्त की। डीआइजी ने बल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और देश की सुरक्षा में लगे केंद्रीय पुलिस बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव को सलाम किया।
दुश्मनों की छाती पर फहराएंगे तिरंगा : भारत विकास परिषद वाराणसी व घाट संध्या की ओर से कारगिल दिवस पर शुक्रवार को असि घाट पर वीर शहीदों को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सुबह-ए-बनारस के सचिव डा. रत्नेश वर्मा ने कहा कि मा भारती की तरफ जो आख उठाएगा उसकी छाती पर चढ़कर हम तिरंगा फहराएंगे। कारगिल युद्ध में जयचंदों ने शेरों को ललकारा था, 527 शहीदों ने अपने रक्त से मा का आचल बचाया था। शुभारंभ मा भारती को पुष्पार्चना व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया और अमर शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई। नवीन श्रीवास्तव, शाखा सचिव सीए अजय कुमार मिश्रा व मुख्य अतिथि डा. रत्नेश वर्मा ने बनारस के शहीद अवधेश यादव के परिवारीजनो को सम्मानित किया। परिषद सदस्य पम्मू ने देशभक्ति गीतों से विभोर किया। शाखा सचिव अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित जैन, पूर्व अध्यक्ष अनूप जैन, अवनीश अग्रवाल, जमुना शुक्ला, सरोज जायसवाल आदि थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप