Priyanka Gandhi Vadra 12 को आजमगढ़ के बिलरियागंज का करेंगी दौरा, सीएए को लेकर हुआ था बवाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को आजमगढ़ के बिलरियागंज का दौरा करेंगी।
आजमगढ़, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को आजमगढ़ के बिलरियागंज का दौरा करेंगी। यहां के मौलाना अली जौहर पार्क में सीएए के विरोध में मुस्लिम महिलाओं के धरने पर बैठने के दौरान पांच फरवरी को बवाल हुआ था। प्रशासन ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस प्रशासन ने कुछ लोगों पर इनाम भी घोषित किया था। उसके बाद से ही सियासी जंग तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने अपना एक प्रतिनिधमंडल भेजा था। बसपा के सांसद, विधायकों ने भी एसपी से मुलाकात कर प्रशासन को कटघरे मेें खड़ा किया था। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहले ही बिलरियागंज का दौरा कर चुका है। एेसे में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के आने की खबर से सीएए के विरोध में सियासी माहौल गर्म हो गया है।