Move to Jagran APP

वाराणसी की चार विभूतियों के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक

देश के सबसे बड़े हाइड्रोजन ऊर्जा विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. ओएन श्रीवास्तव प्रो.एसके वर्मा पंचगंगा घाट के श्रीमठ के विधान महाराज व पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा स्व. जगदीश चौधरी की माता सारंगा देवी के निधन पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 07:48 PM (IST)
वाराणसी की चार विभूतियों के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने जताया शोक
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है।

वाराणसी, जेएनएन। देश के सबसे बड़े हाइड्रोजन ऊर्जा विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. ओएन श्रीवास्तव, प्रो.एसके वर्मा, पंचगंगा घाट के श्रीमठ के विधान महाराज व पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा स्व. जगदीश चौधरी की माता सारंगा देवी के निधन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रो.ओएन श्रीवास्तव द्वारा पहला हाइड्रोजन सेंटर बीएचयू में स्थापित किया गया था। वह ओजस्वी प्रतिभावान थे। प्रो.एसके वर्मा सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे। पीएम मोदी के प्रस्ताव रहे डोम राजा स्व. जगदीश चौधरी की माता सारंगा देवी का निधन हो गया। सारंगा देवी बीमार चल रही थी। डोमराजा परिवार काशी के परंपराओं का संवाहक है। काशी की मूलतः परम्परा इस परिवार से जुड़ी है। श्रीमठ पंचगंगा घाट के विधान महाराज का तिरोधान की खबर सुनकर मन अत्यंत दुखी है। उनकी सज्जनता और साधुता का संग पाकर समस्त काशी अभिभूत थी। राघवेन्द्र चौबे, प्रो. छमेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो. आरपी त्रिपाठी, प्रो. एनके दुबे, डा. अजय त्यागी,फसाहत हुसैन,मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा, विश्वनाथ कुंवर, मयंक चौबे, रिषभ पांडेय थे।

पूर्व आयकर उपायुक्त आरएस सोनकर को दी श्रद्धांजलि

महानगर उद्योग व्यापार समिति ने रविवार को एक शोक सभा करके महानगर उद्योग व्यापार समिति के उपाध्यक्ष आनंद सोनकर के पिता पूर्व आयकर उप आयुक्त आरएस सोनकर को श्रद्धांजलि दी। 24 अप्रैल की रात उनका निधन हो गया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। महानगर के संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डीडवानिया, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.