सोनभद्र में कुल्हाड़ी से काट कर एक व्यक्ति की हत्या, जंगल में शव मिलने के बाद मचा हड़कंप
सोनभद्र में शुक्रवार की सुबह कुल्हाड़ी से काट कर एक व्यक्ति की हत्या जंगल में शव मिलने के बाद मचा हड़कंप।
सोनभद्र, जेएनएन। बभनी थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव मे अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं शव को घर से एक किलोमीटर दूर जंगल में फेक दिया। मृतक राम अधार (55) की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप है। वहीं परिवार के लोग भी इस जघन्य वारदात से सहमे हुए हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गयी है। परिजनों के मुताबिक मृतक का दो जगह मकान है। मृतक राम अधार शुक्रवार को ही अपने दूसरे घर जो जंगल के पास है वहां रहने के लिये गया था जहाँ अगले दिन जंगल क्षेत्र में शव मिलने से गाँव के लोगों में हड़कंप है। सुबह जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आस पड़ोस के लोगों से वारदात की जानकारी में जुट गई है। वहीं परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जल्द ही हत्या के खुलासे की उम्मीद जताई है।