विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिखारी मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम और अपना घर आश्रम ने भिक्षावृत्ति करने वाले 23 लोगों को पकड़ा

By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 11:39 AM (IST)

वाराणसी में 'भिखारी मुक्त काशी' अभियान के तहत दशाश्वमेध घाट से 23 भिक्षावृत्ति करने वालों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें साधु वेशधारी लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अपना घर आश्रम भेजा गया, जहाँ काउंसलिंग में उनके बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

वाराणसी में भिखारी मुक्त काशी अभियान 23 भिक्षावृत्ति करने वाले पकड़े गए साधु वेशधारी भी शामिल।

वाराणसी में भिखारी मुक्त काशी अभियान 23 भिक्षावृत्ति करने वाले पकड़े गए साधु वेशधारी भी शामिल।

HighLights

  1. दशाश्वमेध घाट से 23 भिक्षावृत्ति करने वाले रेस्क्यू किए गए।

  2. पकड़े गए लोगों में कई साधु वेशधारी भी शामिल हैं।

  3. काउंसलिंग में पता चला ये पर्यटक परेशान करते, गांजा पीते थे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भिखारी मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम और अपना घर आश्रम मदरवां सामनेघाट की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दशाश्वमेध घाट से शनिवार को रेस्क्यू के दौरान 23 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में कई साधु वेश धारी हैं जो बनारस के अलावा अन्य जिलों से आकर यहां पर नियमित रूप से भिक्षा वृत्ति  करते हैं।

रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अपना घर आश्रम भेजा गया है। जहां संरक्षक डा. कुमार निरंजन ने लोगों से पूछताछ और काउंसलिंग किया तो पता चला कि किसी को भी कोई मंत्र और भजन तक नहीं आता है। ये सभी गंगा घाट पर बैठकर पर्यटकों को परेशान करते हैं और खुलेआम गांजा का सेवन करते हैं ।

नाम पता पूछने और आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि इनमें से कई मुस्लिम हैं जो अंबेडकर नगर, शाहजहाँपुर से आकर भीख मांगते हैं। डा. निरंजन ने बताया कि सरकार की तरफ से चलाए गए अभियान के बाद अपना घर आश्रम की टीम ने नगर निगम, समाज कल्याण और पुलिस के साथ मिलकर संकटमोचन मंदिर को भिखारी मुक्त कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।