विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्‍तार अंसारी के गजल होटल की अोर से अपील खारिज, आज चल सकता है बुल्डोजर

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sun, 01 Nov 2020 05:00 AM (IST)

मुख्तार की पत्नी अफ्शां अंसारी उसके दोनों पुत्रों अब्बास व उमर अंसारी के नगर के महुआबाग स्थित गजल होटल की ...और पढ़ें

कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन की टीम शनिवार देर रात तक मंथन करती रही।
कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन की टीम शनिवार देर रात तक मंथन करती रही।

गाजीपुर, जेएनएन। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी, उसके दोनों पुत्रों अब्बास व उमर अंसारी के नगर के महुआबाग स्थित गजल होटल की अपील को भी जिलाधिकारी की अगुवाई वाली बोर्ड ने शनिवार को खारिज कर दिया। आगे की कार्रवाई को लेकर जिला प्रशासन की टीम देर रात तक मंथन करती रही। माना जा रहा है कि रविवार की सुबह गजल होटल पर जिला प्रशासन का बुल्डोजर चल सकता है। इससे संबंधितों  में हलचल मची रही।

 विदित हो कि सदर एसडीएम की कोर्ट ने बीते आठ अक्टूबर को एक सप्ताह का समय देते हुए इसे ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था। इसके बाद मालिक हाइकोर्ट चले गए। यहां उन्हें जिलाधिकारी के यहां अपील दाखिल करने का आदेश प्राप्त हुआ। इस पर मालिकान द्वारा गत 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी के यहां अपील दाखिल की गई। इस पर बीते सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं आ सका। शनिवार को एक बार फिर से सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान बोर्ड ने अपील को खारिज कर दिया। अब इस पर आगे की कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी रात मंथन करता रहा। प्रशासन की सख्ती और बीते दिनों हुई कार्रवाई को अगर देखा जाए तो लोगों को आशंका है कि रविवार की सुबह ही इस पर बुल्डोजर चल सकता है।

दूसरे जगह शिफ्ट हुआ एचडीएफसी बैंक

गजल होटल के प्रथम तल पर चल रहा एचडीएफसी बैंक शनिवार को पूरी तरह से दूसरे जगह शिफ्ट हो गया। इसकी तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। एसडीएम के आदेश के अनुसार प्रथम तल को पूरी तरह से ध्वस्त किया जाना है, जबकि भूतल पर आंशिक हिस्से को।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।