Move to Jagran APP

पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता बनारस में

उत्तर प्रदेश का खेल निदेशालय पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में हर वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित करेगा।

By Edited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:00 AM (IST)
पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता बनारस में

वाराणसी (जेएनएन) : उत्तर प्रदेश का खेल निदेशालय पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान पद्मश्री मुहम्मद शाहिद की स्मृति में हर वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित करेगा। शनिवार को उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने सिगरा स्टेडियम में संवाददाताओं को बताया कि प्रतियोगिता 24 से 31 जनवरी तक डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर के हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेली जाएगी। इसमें देश की 12 सर्वोच्च टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को दो लाख, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे।

loksabha election banner

डा. सिंह ने बताया कि जल्दी ही डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल को उच्च स्तरीय बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। किसी भी टीम को मैच खेलने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। लीग कम नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्वाचल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इसके चलते पूर्वाचल एकादश को भी प्रवेश दिया गया है। टीम में पूर्वाचल के सभी जनपदों के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

हॉकी वाराणसी को पूर्वांचल एकादश को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया हॉकी वाराणसी पूर्वाचल के सभी जनपदों के हॉकी खिलाड़ियों की चयन परीक्षा जल्दी ही वाराणसी में आयोजित करेगा। इसमें पूर्वाचल के सभी जनपदों के हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। चयन परीक्षण के बाद 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में आयोजित होगा। एक सप्ताह के शिविर के बाद सोलह खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो पद्मश्री मुहम्मद शाहिद स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.