वाराणसी में सौतेली नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म में मां की भी रही भूमिका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी में सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म मामले में पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने पीड़िता की मां ...और पढ़ें

वाराणसी दुष्कर्म मामला: सौतेली बेटी के साथ अपराध में मां भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
HighLights
सौतेली बेटी से दुष्कर्म मामले में मां मनीषा गिरफ्तार हुई।
पीड़िता के बयान और साक्ष्य से मां की भूमिका उजागर हुई।
पहले पिता महेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। सौतेली नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म करने के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पीड़िता के बयान व साक्ष्य के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कराने वाली मां को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के मामले में प्रकाश में आई आरोपित मां को जेल भेज दिया गया।
मिर्जामुराद थानांतर्गत एक गांव निवासी महेश श्रीवास्तव की शादी वर्ष 2017 में मनीषा संग हुई।पहले पति को तलाक देकर महेश से दूसरी शादी रचाने वाली मनीषा को तलाक दे चुके पति से एक पुत्री हैं। महेश से शादी के बाद विवाहिता को दो पुत्रियां व एक पुत्र पैदा हुए।
पत्नी का आरोप रहा कि पति द्वारा 15 वर्षीया नाबालिग सौतेली पुत्री संग कई बार दुष्कर्म किया गया।अप्रैल 2026 में दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया और किसी से बात बताने पर धमकी दी गई। पिता पर बीते 13 जुलाई को सौतेली पुत्री को अपहृत भी करने का आरोप लगा था।
पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने पर बीते सात अगस्त की रात पत्नी मनीषा की तहरीर पर पति महेश के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बीते तीन सितंबर को आरोपित महेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
थानाप्रभारी निरिक्षक गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान व साक्ष्य के आधार पर दुष्कर्म में मां की भूमिका की प्रकाश में आई। इसी आधार पर मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
