प्रेमी के साथ मिलकर मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार
एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 05:25 PM (IST)
सोनभद्र, जेएनएन। जुगैल थाना क्षेत्र के शक्तिचौरा टोला में गुरुवार की भोर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
टापू ग्राम पंचायत के शक्तिचौरा टोला निवासी सात वर्षीय फूलमती अपनी मां के साथ रात करीब 11 बजे शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान उसकी मां उसे वहीं एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा करके घर के अंदर चली गई। कुछ देर तक जब बाहर नहीं निकली तो फूलमती भी घर के अंदर उसका पता लगाने गई। इस दौरान उसकी मां आपत्तिजनक स्थिति में किसी युवक के साथ थी। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी को शायद लगा कि यह जाकर बाहर लोगों को बताएगी। मामले को छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर फूलमती की हत्या कर दी। उसके गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें