विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जरूरत से अध‍िक पानी बढ़ा सकता है आपकी परेशानी, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, सुलझ गया पानी पीने का गण‍ित

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 07:00 PM (IST)

यह लेख अधिक पानी पीने के मिथक को तोड़ता है, बताता है कि अत्यधिक पानी कमजोरी और चक्कर का कारण बन सकता है। यह शरीर के वजन के अनुसार पानी पीने का वैज्ञानिक सूत्र (30-35 मिली प्रति किलो) प्रस्तुत करता है, जिससे व्यक्तिगत आवश्यकताएं पूरी होती हैं।

पानी पीने का सही गणित: जरूरत से ज्यादा पानी भी है नुकसानदेह, जानें वैज्ञानिक तरीका।

पानी पीने का सही गणित: जरूरत से ज्यादा पानी भी है नुकसानदेह, जानें वैज्ञानिक तरीका।

HighLights

  1. अत्यधिक पानी पीने से कमजोरी, चक्कर और बार-बार पेशाब की शिकायत।

  2. व्यक्तिगत पानी की जरूरत वजन, उम्र, मौसम और बीमारी पर निर्भर।

  3. वैज्ञानिक सूत्र: प्रति किलो वजन पर 30-35 मिलीलीटर पानी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। घर में अक्‍सर कम पानी की आदत को लेकर डांट सुनने वालों के ल‍िए एक गुड न्‍यूज है। जी हां, अब कम पानी पीने को लेकर डांट सुननी पड़े तो बता सकते हैं क‍ि आपकी जरूरत के अनुसार आप पानी पी चुके हैं। दरअसल आजकल सोशल मीड‍िया पर म‍िले ज्ञान को लेकर 45 साल की उम्र में रोज 5–6 लीटर पानी पीना जरूरत बना द‍िया गया है। “ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है” यह थ्‍योरी पूरी तरह से सही नहीं हैं।
सवाल उठता है क‍ि इससे होता क्‍या है, दरअसल आपके शरीर को ज‍ितना पानी चाह‍िए वह प्‍यास के जर‍िए शरीर खुद ड‍िमांड कर लेता है। अध‍ि‍क पानी पीने की वजह से कुछ ही दिनों में कमजोरी, चक्कर और बार-बार पेशाब की शिकायत होने लगती है। जब आप डॉक्टर से मिलेंगे तो पता चला चलेगा क‍ि जरूरत से अध‍िक पानी पीना नुकसान कर रहा है।
सवाल उठता है कि आख़िर हमें कितना पानी पीना चाहिए? क्या सभी के लिए 3–4 लीटर पानी सही है? पानी की ज़रूरत हर व्यक्ति में अलग क्यों होती है? दरअसल यह पूरा गण‍ित दूसरे फैक्‍टर पर न‍िर्भर करता है। वैद्य डा. अजय गुप्‍ता ने जागरण को बताया क‍ि पानी जरूरी है ले‍क‍िन अत‍ि हर चीज की नुकसान करती है। 
क्योंकि यह निर्भर करता है:
  • शरीर का वजन
  • उम्र
  • मौसम
  • शारीरिक मेहनत
  • बीमारी (जैसे फैटी लिवर, किडनी, BP, डायबिटीज)
वजन के अनुसार पानी पीना सबसे वैज्ञानिक तरीका माना जाता है। वजन के अनुसार पानी पीने का वैज्ञानिक फार्मूलाप्रति किलो वजन = 30–35 मिलीलीटर पानी। यानी सामान्य व्यक्ति → 30 ml × वजन (kg) का सेवन करना चाह‍िए। वहीं अधिक पसीना / गर्म मौसम / व्यायाम → 35 ml × वजन (kg) के ह‍िसाब से आप अपने पानी पीने की गण‍ित को सुलझा सकते हैं। 
उदाहरण से समझिए
वजन रोज़ का पानी
50 kg = 1.5 – 1.75 लीटर
60 kg = 1.8 – 2.1 लीटर
70 kg = 2.1 – 2.45 लीटर
80 kg = 2.4 – 2.8 लीटर
90 kg = 2.7 – 3.15 लीटर
यह मात्रा पूरे दिन में धीरे-धीरे पीनी चाहिए, एक साथ नहीं। इसको फालो करेंगे तो आपको अध‍िक पानी पीने से होने वाली समस्‍या से छुटकारा तो म‍िलेगा ही आपको दूसरी अन्‍य द‍िक्‍कतें भी नहीं होंगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।