विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नार्मल डिलेवरी की बजाए हो रहा अधिक सीजेरियन, बढ़ रही समस्याएं, मह‍िलाएं रहें सतर्क

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:24 PM (GMT+05:30)

बीएचयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. उमा पांडेय ने 'हेलो जागरण' कार्यक्रम में बताया कि भारत में सीजेरियन ...और पढ़ें

बढ़ते सीजेरियन प्रसव से महिलाओं को खतरा बीएचयू विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण सलाह।

बढ़ते सीजेरियन प्रसव से महिलाओं को खतरा बीएचयू विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण सलाह।

HighLights

  1. सीजेरियन प्रसव की बढ़ती दर गंभीर चिंता का विषय।

  2. गर्भावस्था और प्रसवोत्तर देखभाल पर विशेषज्ञ की सलाह।

  3. महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इंग्लैंड में 20, अमेरिका 32 और भारत में 27 प्रतिशत (सरकारी अस्पताल) सीजेरियन प्रसव हो रहा है, वहीं बीएचयू की बात करें तो यहां प्रतिशत अधिक है। डब्ल्यूएचओ ने 10-15 प्रतिशत मानक रखा है। अधिक सीजेरियन का कारण गर्भवती और घर के लोगों के अधिक जोर देने से हो रहा है।

प्रसव पीड़ा और प्रसव संबंधित बीमारियां इसके मुख्य कारण हैं। सीजेरियन से सबसे गंभीर समस्या यह होती है कि अगले गर्भ के दौरान खेड़ी (प्लेसेंटा प्रीविया) बच्चेदानी में नीचे हो सकती है। इस कंडीशन में ब्लीडिंग अधिक हो सकता है जिसकी वजह से मां और गर्भस्थ शिशु दोनों खतरा होता है।

दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘हेलो जागरण’ में बुधवार को चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. उमा पांडेय ने पाठकों से बात की। उन्होंने गर्भावस्था, प्रसव (डिलीवरी) और प्रसवोत्तर (डिलिवरी के बाद) की देखभाल, मां और होने वाले शिशु दोनों को स्वस्थ रखना और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, महिलाओं के समग्र प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भाशय, अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और मासिक धर्म आदि संबंधित जानकारी दी। साथ ही बचाव व उपचार के बारे में भी बताया।

बार-बार पेशाब में जलन हो रहा है क्या करें?

पेशाब की सबसे पहले जांच कराना होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज किया जाएगा।

मेरी उम्र 22 वर्ष है। मासिक धर्म समय से 10-15 दिन बाद आ रहा है क्या करें?

सबसे अल्ट्रसाउंड, एफएसएच, एलएच और एएमएच की जांच कराना होगा। इसके बाद आगे का इलाज किया किया जाएगा।

मेरी उम्र 27 वर्ष है और वजन 48 केजी है। मासिक धर्म के दौरान ब्लीडिंग कम होती है और एक साल में दो से तीन बार ही मासिक आ रहा है। क्या करें?

- सबसे पहले अल्ट्रसाउंड, एफएसएच, एलएच, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, फास्टिंग शुगर की जांच करा लीजिए, क्योंकि आपको लीन पीसीओएस हो सकता है। ऐसे में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेेषज्ञ से मिलकर परामर्श लें। जितनी भी अबतक की जांचें है उसका भी रिपोर्ट अपने साथ लाएं। इससे काउंसलिंग करने में आसानी होगी।

किसी भी त्योहार में गर्भवती न करें व्रत

किसी भी त्योहार में गर्भवती को व्रत नहीं रखना चाहिए। इससे शुगर, नमक और पानी की कमी हो सकती है।अगर व्रत रख भी रही हैं तो फलाहारी और पानी का सेवन जरूर करें। इससे नुकसान से बचा जा सकता है।

मेरे दो सीजेरियन हो चुके हैं क्या एक और करा सकते हैं?

एक बार सीजेरियन होने पर दो साल तक गर्भधारण नहीं करना चाहिए। इससे बच्चेदानी का पुराना घाव खुल सकता है और खेड़ी नीचे हो सकती है। मेडिकल एडवाइज में दो ही सीजेरियन परमिटेड है।

मेरी उम्र 37 वर्ष है क्या मेरे शिशु को कोई अधिक खतरा हो सकता है?

35 साल के बाद जेनेटिक (आनुवांशिक समस्या) गर्भ में बढ़ जाती है। इससे गर्भस्थ शिशु को अधिक खतरा हो सकता है। अत: उचित जांच कराएं।

इन्होंने पूछा प्रश्न

तनु सिंह (बनारस), जाह्नवी चौबे (चौबेपुर), हर्षिता चौबे (चौबुपुर) आदि लोगों ने की बात।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।