Move to Jagran APP

Monsoon 2022 : देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक, उत्तर प्रदेश में इस दिन से होगी मानसूनी सक्रियता

Monsoon in india आखिरकार मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के रास्ते दस्तक दे दी है। मध्य जून तक सोनभद्र के रास्ते मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे देगा। वहीं नई दिल्ली तक मानसून जून के अंत तक पहुंचेगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 05:39 PM (IST)
Monsoon 2022 : देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक, उत्तर प्रदेश में इस दिन से होगी मानसूनी सक्रियता
वाराणसी में मानसून मध्य जून तक दस्तक दे देगा।

वाराणसी [अभिषेक शर्मा]। भीषण गर्मी में गर्म मौसम की मार इन दिनों जोरों पर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली हवा भी मानो आंच और तपिश के साथ चल रही हो। मगर, इन सभी चुनौतियों के बीच राहत की बात यह है कि बहु प्रतीक्षित मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सक्रियता के साथ अपनी दस्तक दे दी है। इस लिहाज से देश में मानसून ने इस बार करीब सप्ताह भर पहले ही दस्तक दे दी है। 

loksabha election banner

सोमवार को मानसून की अक्षीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होकर गुजरती नजर आई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बादलों ने आखिरकार दस्तक दी तो उत्तर भारत के लोगों ने खूब राहत की सांस ली है। दरसल नई दिल्ली तक में तापमान 49 डिग्री तक सोमवार को जा पहुंचा था। ऐसे में मानसून और देर होता तो दुश्वारी बढ़ना तय था। सोमवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही समुद्र तटीय इलाकों तक इसका असर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह मैदानी इलाकों में जून में सक्रिय हो जाएगा।

बीते वर्ष 13 जून को सोनभद्र के रास्ते मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दी थी और लखनऊ तक मानसूनी बादलों की सक्रियता एक दिन में हो गई थी। इस बार मानसून छह दिन पहले ही आ चुका है, ऐसे में मानसून की सक्रियता इसी प्रकार बनी रही तो 12-15 जून के बीच मानसून पूर्वांचल में सक्रिय हो जाएगा। किसी कारणवश अगर देरी भी हुई तो 16-20 जून तक मानसूनी सक्रियता का दौर वाराणसी में नजर आने लगेगा। मौसम विभाग ने हालांकि अनुमानों के अनुसार 20 जून को वाराणसी में मानसूनी सक्रियता का अंदेशा जताया है। ऐसे में अगले 25 दिनों के बाद मानसूनी सक्रियता पूर्वांचल में हो सकती है। इसके बाद बादल भी बनेंगे और बूंदाबांदी भी खूब होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.