जौनपुर में नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, पीडिता की हालत गंभीर Jaunpur news
सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। दु
जौनपुर, जेएनएन। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। दुष्कर्म का आरोपी युवक अपने नानी के घर इन दिनों आया हुआ था। मामले की जानकारी होने के बाद लड़की के पिता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। लगभग एक सप्ताह पूर्व नाबालिग लड़की से युवक ने मौका देख उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की हालत गम्भीर देख परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।
लोकलाज और भय के कारण परिजन व गांव के संभ्रांत नागरिकों ने मामले में सुलह समझौता कराने की काफी कोशिश की। एक सप्ताह तक चले समझौते में बात नहीं बन पाने के बाद आखिरकार मंगलवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई। इस मामले में लड़की के पिता ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की हिरासत में होगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप