Move to Jagran APP

Mission UP 2022 : वाराणसी में कांग्रेस से विधायक प्रत्‍याशी के लिए हुआ साक्षात्कार, लखनऊ पहुंचे दावेदार

Mission UP 2022 उत्‍तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को पूर्वांचल के सभी विधानसभा सीटों के दावेदारों का साक्षात्कार लिए। उन्होंने दावेदारों को इसके लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलाया था। इसमें जिस नाम पर सहमति बनेगी उसकी सूची महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजी जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM (IST)
Mission UP 2022 : वाराणसी में कांग्रेस से विधायक प्रत्‍याशी के लिए हुआ साक्षात्कार, लखनऊ पहुंचे दावेदार
उॅत्‍तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को पूर्वांचल के सभी विधानसभा सीटों के दावेदारों का साक्षात्कार लिए।

वाराणसी, सौरभचंद्र पांडेय। Mission UP 2022 उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। चर्चा प्रबल है कि एक जुलाई से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान संभालने जा रही हैं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खूब होमवर्क कर रहे हैं। पार्टी इस बार लगभग 10 माह पूर्व से ही जनता की समस्या को सड़क पर उतारने की कोशिश में जुटी है। जिससे पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए यूपी कांग्रेस की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि चुनाव बेहतर तरीके से लड़ा जा सके।

loksabha election banner

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को भी पता है कि यूपी को जीतना है तो पूर्वांचल पर सबसे पहले कब्जा करना होगा। अब जब एक जुलाई से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगी तो पहला निशाना उनका पूर्वांचल ही होगा। इसको देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को पूर्वांचल के सभी विधानसभा सीटों के दावेदारों का साक्षात्कार लिए। उन्होंने दावेदारों को इसके लिए लखनऊ पार्टी कार्यालय में बुलाया था। इसमें जिस नाम पर सहमति बनेगी उसकी सूची महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजी जाएगी। फिर वह हर विधानसभा में तैयारियों की स्थिति को परखेंगी। उसके बाद दावेदारों के नाम पर अंतिम फैसला वह स्वयं करेंगी। सूत्रों की मानें यह साक्षात्कार अभी दावेदारों की स्थिति टटोलने के लिए लिया गया है। इस दौरान रामनगर पालिकाध्यक्ष रेखा शर्मा ने विश्वकर्मा समाज के दो सौ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाया।

वाराणसी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा वार इन्होंने दिया साक्षात्कार

विधानसभा दावेदार

शहर दक्षिणी : ओम शुक्ला

शहर उत्तरी : मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, हरीश मिश्रा, शिवजी सिंह, जफरुल्ला जफर

कैंट : रेखा शर्मा, अमृता पांडेय, रोशनी जायसवाल, प्रिंस राय, गौरव कपूर

रोहनिया : राजेश्वर सिंह पटेल

सेवापुरी :  आनंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह

अजगरा : राजीव कुमार, राहुल राज

शिवपुर : रामसुधार मिश्र, विनोद सिंह, अशोक पांडेय, गुड्डू मिश्रा

पिंडरा : अजय राय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.