वाराणसी में घर में नहा रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया
वाराणसी के शिवपुर में घर में नहा रही 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपित गणेश कुमार गौतम उर्फ विक्की को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जिस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

वाराणसी में घर में नहा रही नाबालिग से छेड़छाड़ आरोपित गिरफ्तार।
HighLights
शिवपुर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़।
आरोपित गणेश कुमार गौतम उर्फ विक्की गिरफ्तार किया गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में अपने घर में नहा रही एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर रहे आरोपित को परिजनों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, मामले में पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ कर रही है।
थाने पर दी गई तहरीर में नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी छत के ऊपर बने नहान रूम में नहा रही थी। उस वक्त घर केवल नीचे मेरा 5 वर्षीय बेटा मौजूद था, मैं और मेरे पति बाहर थे। तभी गणेश कुमार गौतम उर्फ़ विक्की घर में घुसा और छोटे बेटे को 5 रुपये देकर बिस्कुट लेने भेज दिया और ऊपर नहा रही बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा।
आरोप लगाया कि छेड़खानी की जानकारी होने के बाद बेटी के चिल्लाने पर महिला के पति जो बाहर थे दौड़ कर आए और आरोपित को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित को पकड़ लिया गया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।