Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी के क्रम में गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन पर मंत्री की 'न' सुन खुश हुए व्यापारी,

स्मार्ट सिटी के क्रम में गोदौलिया से मैदागिन के बीच बनाए जा रहे पाथ-वे एवं नो व्हीकल जोन बनाने की मुश्किल का मंत्री नीलकंठ तिवारी ने एक झटके में निदान ढूंढ निकाला।

By Edited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 02:25 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 08:01 AM (IST)
स्मार्ट सिटी के क्रम में गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन पर मंत्री की 'न' सुन खुश हुए व्यापारी,
स्मार्ट सिटी के क्रम में गोदौलिया से मैदागिन के बीच नो व्हीकल जोन पर मंत्री की 'न' सुन खुश हुए व्यापारी,

वाराणसी, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के क्रम में गोदौलिया से मैदागिन के बीच बनाए जा रहे पाथ-वे एवं नो व्हीकल जोन बनाने की मुश्किल का मंत्री नीलकंठ तिवारी ने एक झटके में निदान ढूंढ निकला। उन्होंने कहा कि नो व्हीकल जोन उनके रहते इलाके को कोई करने नहीं पाएगा। पाथ-वे बनेगा लेकिन सड़क के लेवल में उसमें भी सुंदर ईटों का उपयोग होगा। भाजपा हर कदम पर व्यापारियों के साथ खड़ी रहने का कृतसंकल्प है। वाराणसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों के विशेष आग्रह पर राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी एवम एमएलसी अशोक धवन पहुंचे थे।

loksabha election banner

वहां एक ही मुश्किल मैदागिन से गोदौलिया के बीच बनाए जा रहे ऊंचे पाथ-वे पर पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने बताया कि पाथ-वे सड़क के लेवल से ऊंचा बनना कारोबार में परेशानी का सबब बनेगा। उसके बाद नो व्हीकल जोन पर भी व्यापारियों ने तर्कसंगत मुश्किल गिनाई। दोनों ही जनप्रतिनिधि व्यापारियों की सुनने के बाद एक झटके में समाधान निकाल दिया। व्यापारियों ने कहा कि वाराणसी पुरातन एवम गलियों में बसा शहर है। पाथ-वे बन जाने से व्यापार खत्म हो जाएगा।

वाराणसी वस्त्र उद्योग के महामंत्री राजन बहल ने कहा कि सड़क के लेवल में पाथ-वे बनने की बात हो गई। नो व्हीकल जोन किसी दशा में न बनने देने की बात खुद मंत्री जी ने कही है, ऐसे में हमारी समस्या का समाधान हो गया। मंत्री जी ने कहा कि साड़ी व्यवसाइयों के लिए कुंजगली को पर्यटन के साथ जोड़ा जा रहा है। इलाकों को भी रंगीन पत्थर लगा के सुज्जाजित किया जा रहा है। पवन मोदी ,नरोत्तम अदतिया, हरिमोहन साह, अंजनी मिश्रा, मोती सिंह, उमा शकर पोद्दार, संजय शाह लड्डू, अशोक खन्ना, संजय वाही इत्यादि उपस्थित थे। धन्यवाद देवेन्द्र मोहन पाठक ने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.