Move to Jagran APP

काशी के स्टेशनों की स्वच्छता पर सदा रही रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की नजर

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का स्टेशनों की स्वच्छता पर जोर था। वे काशी के स्टेशनों को सुविधायुक्त व सुंदर देखना चाहते थे। पिछले साल सितंबर में बनारस आए तो रेल अफसरों व कर्मचारियों से कहा था कि स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत की कल्पना साकार होगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 11:48 PM (IST)
काशी के स्टेशनों की स्वच्छता पर सदा रही रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की नजर
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने डीरेका में रेलवे इंजन का लोकार्पण भी किया था।

वाराणसी, जेएनएन। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का स्टेशनों की स्वच्छता पर जोर था। वे काशी के स्टेशनों को सुविधायुक्त व सुंदर देखना चाहते थे। पिछले साल सितंबर में बनारस आए तो रेल अफसरों व कर्मचारियों से कहा था कि स्वच्छता से ही स्वस्थ भारत की कल्पना साकार होगी। इसे मूर्त रूप देने के लिए सबको आगे हाथ बढ़ाना होगा। यहां प्रथम आगमन के दौरान रेल स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कैंट स्टेशन पर रेल अधिकारी, कर्मचारी व यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वे वंदे भारत एक्सप्रेस से प्लेटफार्म नंबर-6 पर पहुंचे थे।

loksabha election banner

रेल राज्यमंत्री का रेल अफसरों ने स्वागत किया था। वंदे भारत में सफर के दौरान रेलराज्य मंत्री ने यात्रियों से फीडबैक लिया। स्वच्छता और सुविधा के बाबत उनसे जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने कैंट स्टेशन पर अफसरों से स्वच्छता की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगडी ने कैंट स्टेशन पर काशी विश्वनाथ मंदिर की जानकारी के लिए एक हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया था। काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से लगाए गए काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी ने रेल राज्यमंत्री को दर्शन, पूजन व मंदिर तक जाने की जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने डीरेका में रेलवे इंजन का लोकार्पण भी किया था। इस साल फरवरी में भी उनका बनारस आना हुआ था। उस समय पीएम ने महाकाल एक्सप्रेस को रवाना किया था।

सुरेश अंगड़ी के निधन पर काशी क्षेत्र में गहरा शोक

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन पर भाजपा काशी क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, काशी व गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी  ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगडी के असामयिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे एक समर्पित सांसद व प्रभावी मंत्री थे।  रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी  के निधन की दुखद सूचना सुनकर मन स्तब्ध है। भाजपा नेताओ ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.