मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, बलिया घोषित होगा आपदाग्रस्त
संसदीय कार्य ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने अपने विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।
बलिया, जेएनएन। संसदीय कार्य ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने अपने विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर लोगों को जलजमाव से निजात दिलाने का निर्देश दिया। वह फुलवरिया, बभनौली, घघरौली, डुमरी, सरया, सुरहाताल क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया।
उन्होंने पीडि़त जनता का समस्याओं को सुना। उन्होंने नाव एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि भारी वर्षा से प्रभावित गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। इसका मुआवजा किसानों को मिलेगा। इस दौरान पीडि़तों के हाल जानने हेतु नाव से पहुंचे मंत्री ने उनकी समस्याओं को सुनी एव कहा कि इतिहास में पहली बार लखनऊ से राहत सामग्री पैक कर सीधे बाढ़ पीडि़तों में वितरित किया जा रहा है। गांव-गांव से रिपोर्ट जिलाधिकारी से मांगी गई है। कहा कि बलिया को आपदाग्रस्त घोषित कराया जाएगा।