Weather Report 27 November 2022 : वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, गलन का असर शुरू
वाराणसी का मौसम बदलने के साथ ही अब गलन में इलाफा पछुआ हवाओं की वजह से शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से इस सप्ताह के बाद तापमान में कमी के संकेत हैं इसके साथ ही ओस में भी इजाफा हो रहा है।
वाराणसी, जागरण संवाददाता। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में गलन का असर भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले सप्ताह में बदलाव का संकेत दिया गया है। इसके साथ ही एक दिसंबर से कोहरा और घना होने की उम्मीद जताई जा रही है। वातावरण में बदलाव के साथ ही अब रात में ओस का स्तर भी बढ़ने लगा है इसकी वजह से सुबह ठंड में इजाफा होने लगा है। वहीं आधी रात के बाद तापमान में कमी का दौर सुबह धूप निकलने तक हो रहा है।
वाराणसी में बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 75 फीसद और न्यूनतम 58 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है। वातावरण में नमी का असर कम हो रहा है और तापमान में कमी का दौर स्पष्ट होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के बाद मौसम का रुख बदलेगा और गलन में इजाफा होगा।
मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बदले रुख का अंदेशा जताया है। इसके साथ ही गलन में इजाफा का संकेत है। यूरोप से आने वाली ठंडी हवाओं का असर पूर्वांचल तक आने का संकेत सप्ताह भर में है। ऐसे में पछुआ हवाओं का असर जल्द ही लोगों को कंपाने की ओर पहुंचने वाली है। माना जा रहा है कि इस पूरे सप्ताह के बाद मौसम का रुख बदलेगा और इसका असर वातावरण में होना तय है। इसके साथ ही ओस का असर भी पूर्वांचल में असर कर रहा है जो ठंड में व्यापक इजाफे के बाद पाला में बदल सकता है।