वाराणसी में ‘सिस्टर’ लिखे ऑटो का आतंक, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाएं
वाराणसी के अर्दली बाजार में 'सिस्टर' लिखे एक ऑटो ने व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है, जो लगातार ...और पढ़ें

वाराणसी में सिस्टर ऑटो का आतंक व्यापारियों के सामान चोरी।
HighLights
'सिस्टर' लिखे ऑटो से वाराणसी में चोरी की घटनाएं।
व्यापारियों के कैरेट, बैटरी, नल की टोटियां चोरी।
सीसीटीवी में ऑटो नंबर कैद, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट थाना के अर्दली बाजार क्षेत्र के अनौला में इन दिनों एक ऑटो जिसके पीछे ‘सिस्टर’ लिखा हुआ व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
आरोप है कि ऑटो सवार लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों के कैरेट चोरी करने के साथ ही सड़क किनारे रखे सामान, ट्रैक्टर की बैटरी और नल की टोटियां तक चोरी कर ले जा रहे हैं।
चोरी की ये सभी घटनाएं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में ऑटो का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सिस्टर नाम से चर्चित आटो की तमाम घटनाओं में संलिप्तता के बाद अब इसकी तलाश हो रही है।
मामले में व्यापारी नेता सतीश शर्मा ने अर्दली बाजार चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने पुलिस से ऑटो की पहचान कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।