विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के 10 लोग बने जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य

By Praveen Kumar Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 11:18 AM (IST)

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में वाराणसी के 10 लोगों को विशेष हित श्रेणी के तहत मनोनीत किया है। मनोनीत सभी सदस्य भाजपा से जुड़े हैं, जिन्हें एमएलसी धर्मेंद्र राय और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बधाई दी।

वाराणसी के दस भाजपा कार्यकर्ता जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में मनोनीत।

वाराणसी के दस भाजपा कार्यकर्ता जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में मनोनीत।

HighLights

  1. रेलवे बोर्ड ने वाराणसी के 10 लोगों को मनोनीत किया।

  2. ये सभी सदस्य जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में शामिल।

  3. मनोनीत सदस्य भाजपा से जुड़े हैं, मिली शुभकामनाएं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी में विशेष हित श्रेणी के तहत वाराणसी के 10 लोगों को मनोनीत किया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे को पत्र जारी किया गया है।

मनोनीत सभी सदस्य भाजपा से जुड़े हैं। मनोनीत किए गए सदस्यों में सारनाथ के परशुरामपुर निवासी अवधेश राय, बिरदोपुर गिरीनगर निवासी पवन कुमार अग्रवाल, सिगरा निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव, साकेत नगर निवासी अशोक कुमार, हरसोस निवासी बृजनाथ, भोजूबीर निवासी अरविंद कुमार सिंह, सरायनंदन खोजवा निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा, चितईपुर निवासी विनीत कुमार सिंह, कछवारोड निवासी अशोक कुमार सिंह और रेशम कटरा निवासी रवि शंकर केशरवानी (हरि केशरी) शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सभी मनोनीत सदस्यों को सूचना भेजने की कार्रवाई की जाए। भारतीय रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा उत्तरी रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के पुनर्गठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को 'विशेष श्रेणी' के अंतर्गत सदस्य मनोनीत किए जाने पर एमएलसी धर्मेंद्र राय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नव मनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।