भारतीय रेलवे मजदूर संघ की 148वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
भारतीय रेलवे मजदूर संघ की 148वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में डीजल लोकोमोटिव वक्र्स में आयोजित हुआ।
वाराणसी, जेएनएन। भारतीय रेलवे मजदूर संघ की 148वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में डीजल लोकोमोटिव वक्र्स में आयोजित हुआ। उदघाटन सत्र में संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रतान सिंह ने बताया कि सत्ता के लालच में ऐसा चिंतन उत्पन्न हुआ है जो राष्ट्र सुरक्षा के लिए हितकर नहीं है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र हित में जनमानस के सोच को बढावा दें। सरकार के पास कर्मचारियों की कई समस्याओं को रखा गया था जिस पर निर्णय नहीं हो सका है। परंतु भारतीय मजदूर संघ लगातार इसके समाधान के लिए प्रयासरत है।
दो दिवसीय कार्यसमिति के विषयवस्तु को रखते हुए संघ के अखिल भारतीय महामंत्री अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त रेलवे हेतु जन चेतना जागृत किए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके क्रियान्वयन के लिए योजना बनाना है। इसके साथ ही रेल सहित सरकारी संस्थानों में फिक्स टर्म इंप्लॉयमेंट जैसे स्थायी रोजगार को समाप्त करने वाली योजनाओं, ठेकेदारी या निजीकरण, रनिंग भत्ता के घोषणा में विलंब, इंसेंटिव लिंक बोनस, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का निर्णय लिया गया।
बताया कि देश के सभी जोन एवं उत्पादन इकाइयों से आए जन प्रतिनिधि इस बैठक में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव बीडी दूबे, डीरेका मजदूर संघ के अध्यक्ष एसपी सिंह, महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष श्याम मोहन जी, संगठन मंत्री कमलेश चंद्र, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।