Move to Jagran APP

Coronavirus alert in varanasi : बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने लगाई छलांग

वाराणसी में कोरोना वायरस के lock down की वजह से बाजार भाव भी आसमान पर चढ़ने लगा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 04:54 PM (IST)
Coronavirus alert in varanasi : बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने लगाई छलांग

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए किए गए लॉकडाउन की आड़ में सब्जी व फल वाले कालाबाजारी पर भी उतर आए हैं। यही कारण है कि इनके दाम बढ़ गए हैं। यहां तक की मिर्च का भाव भी तीखा हो गया है। यही नहीं टमाटर भी गुर्राने लगा है। राम नवमी को लेकर सब्जी ही नहीं फल एवं पूजा सामग्री की भी मांग बढऩे से विक्रेताओं ने रेट बढ़ा दिया है। 

loksabha election banner

 पहडिय़ा मंडी के थोक सब्जी कारोबारी व सब्जी फल व्यवसायी आढ़ती कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. श्याम नारायण कुशवाहा का कहना है कि सोमवार को मंडी से एक फुटकर कारोबारी का माल बाहर भेजा गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने माल को वापस मंडी में भेजवा दिया। इस समय बंगाल व आगरा से मंडी में आलू की आवक है। इतनी दूरी से आने वाली गाडिय़ों को यदि रोक दिया जाएगा तो शहर में सब्जियों की कमी हो जाएगी। ये समान कच्चे माल होते है। अगर गाड़ी चलती रही तो ठीक होगा। मांग किया कि प्रशासन इन गाडिय़ा को न रोके। फल कारोबारी रियाज अहमद का कहना है कि बंदी से बहुत नुकसान हुआ है। जगह-जगह माल फंस हुआ है। रविवार को प्रयाग राज में गाड़ी फंसी थी। मंगलवार को मंडी पहुंची हैं। 

सब्जी का रेट प्रति किलो में 

सब्जी    पहले   अब 

धनिया    40     60

लहसुन   100    120

करेला     60     100

कोहड़ा     20     30

आलू      16     20

टमाटर     20     40

मिर्चा     40    100

प्याज     20     30

अदरक     80    100

बैगन       20     40

कटहल     60     80

फल का रेट प्रति किलो में 

फल    पहले    अब 

अंगूर     50     60

संतरा     30     40

सेब       60    80

केला      30    40

अनार     60    70    

पूजा सामग्री

-नारियल 1पीस  30 से 40 रुपये, चुनरी 10 से 15 रुपये तक, साबूदाना 100 रुपये प्रति किलो, सिंघाड़ा रुपये 250 प्रति किलो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.