Move to Jagran APP

दशाश्वमेध घाट स्थित माँ शीतला दरबार में मनोज तिवारी ने नई दिल्ली से लगाई हाजिरी

लॉकडाउन के बीच दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता मांई धाम में भोजपुरी गायक और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित अपने आवास से फेसबुक के माध्यम से हाजिरी लगाई।

By Edited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 02:43 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 10:31 AM (IST)
दशाश्वमेध घाट स्थित माँ शीतला दरबार में मनोज तिवारी ने नई दिल्ली से लगाई हाजिरी
दशाश्वमेध घाट स्थित माँ शीतला दरबार में मनोज तिवारी ने नई दिल्ली से लगाई हाजिरी

वाराणसी, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता मांई धाम में भोजपुरी गायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित अपने आवास से फेसबुक के माध्यम से हाजिरी लगाई। पाँच दिवसीय संगीत समारोह के अंतिम दिन भोजपुरी गायक भरत शर्मा 'व्यास' और कथक नृत्यांगना डॉ. ममता टंडन सहित अन्य कलाकारों ने शोसल मीडिया पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान माता के भक्त और कलाकारों के प्रशसक सोशल मीडिया पर छाए रहे। भोजपुरी के नायक-गायक और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी मृदुल ने मा शीतला को प्रणाम करते हुए शीतला घाट के काशी में हम दिल्ली से शीश झुकाईब हो..को गाकर किया। इसके बाद कोरोना के संहार करा माँ.., माँई के मन भावन सुरतिया सबके दिवाना बनवले बा, जब लें सास मनोज के तन में माँई गितिया गाईब हो.., जवन आशिसवा मईया मालिन के दीहलु मईया उहे असिसवा ना, हमरे मोदी के दिह मईया उहे असिसिया ना.. के साथ अबकी सिंगार में हाजरी लगी घरवे से हो. सहित कई देवी गीत को गाकर पिछले दिनों के कार्यक्रम की यादों को साझा किया। साथ ही संयोजक केडी दूबे के प्रयासों को सराहा। भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा व्यास व्यास ने नीमीया के डार मईया..घर घर में पुजाली सातों बहिनिया शीतला मईया हो. गाकर सुनाया। कथक नृत्यागना डा. ममता टंडन अपने शिष्यों शाम्भवी सेठ ,माडवी सिंह व ग्रेसी चौरसिया के साथ कथक के भाव माँ को समर्पित करते हुए गणेश वंदना गाइये गणपति जगवंदन..जै जै भवानी दुर्गे रानी घटा घन घन बाजे..जयंती मंगला काली..से माँ की स्तुति की। कृष्ण कुमार तिवारी ने आज मईया मोरे घर आई है..जो दुर्गा है वही काली है..को गया। गीताजली मौर्या ने शीतला मईया दे दा वरदनवा ना.., किसने सजाया है तुझको मईया..को गाकर सुनाया। सोनभद्र की दीक्षा पटेल ने हर साल आऊं शीतला मईया को मनाऊँ..तु ही तो सबका भंडार भरती हो..बाल कलाकारा अंसिका सिंह ने शीतला मईया के सिंगार बा गूँजत जयकार बा ना .जुगनू दूबे ने चलो बुलावा आया है...चंदन सिंह मधुर, विवेक मिश्रा वरदान सहित अन्य कलाकार भी सोशल मीडिया पर छाये हुए है। माता के दरबार में स्नेहा अवस्थी, विजय बागी, कुसुम पाण्डेय, अरुण सिंह, आराधना सिंह ने भी ऑनलाइन हाजरी लगाई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में सायंकाल मां शीतला को पंचामृत स्नान कराकर नूतनावस्त्राभूण से सुसच्जित करते हुए पं भोले महाराज ने आरती उतारी। लॉकडाउन के कारण सायंकालीन आरती के एक घटे बाद ही समय से पहले महंत पं शिव प्रसाद पांडेय के द्वारा शयन आरती करके पट बंद कर दिया जा रहा है। इस वर्ष सिर्फ माँ शीतला का सिंगार हवन पूजन हो रहा तो वही लाकडाउन के कारण पूर्वाचल के कलाकार अपने अपने घरों में दरबार सजाकर माँ शीतला की आराधना भजन के माध्यम से सोशल मीडिया फेस बुक पर गाते हुए दिखाई दे रहे। सभी कलाकार माँ के वार्षिक सिंगार में मंदिर नहीँ पहुँच पाने के कारण घर से परिवार के संग हाजरी लगाकर उपस्थिति दर्ज करा रहे है। पं राजेश तिवारी ने बताया की लाक डाउन समाप्ति और स्थितिया सामान्य होने पर कलाकारों का सम्मान किया जायेगा। फेसबुक पर बहुत से दर्शक रोज भजन में जुड़ रहे है। सभी कलाकारों का कन्हैया दूबे के डी ने धन्यवाद दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.