विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के मन्नू सोनी का अनोखा संकल्प, प्रयागराज से हाथों के बल चलकर जा रहे काशी विश्वनाथ

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

बलिया के अशोक उर्फ मन्नू सोनी प्रयागराज से जल लेकर काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 94 दिनों से हाथों के बल चलकर यात्रा कर रहे हैं

मिर्जामुराद : हाथों के बल चलकर जा रहे अशोक

मिर्जामुराद : हाथों के बल चलकर जा रहे अशोक

HighLights

  1. मन्नू सोनी प्रयागराज से काशी विश्वनाथ के लिए हाथों के बल यात्रा।

  2. 94 दिनों से चल रही अनोखी यात्रा, बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित।

  3. राहगीर मन्नू सोनी की अद्भुत भक्ति और संकल्प से प्रभावित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मन में अगर भक्ति भाव हैं तो हर मंजिल आसान नजर आती हैं। प्रयागराज से जल लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने हेतु पैर ऊपर कर दोनों हाथ के बल चलकर निकले अशोक उर्फ मन्नू सोनी 94वें दिन शुक्रवार की सांयकाल रूपापुर पहुंचे।

बलिया जिले के रसड़ा निवासी अशोक उर्फ मन्नू सोनी के मन में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने की भावना पैदा हुई।प्रयागराज से जल लेने के बाद हाईवे पर हाथों के बल चलकर बाबा दरबार तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकले अशोक काशी जिले में प्रवेश कर कछवांरोड पार करते हुए रूपापुर तक पहुंच गए। पैर ऊपर कर दोनों हाथों के बल उन्हें चलते देखकर राहगीर आश्चर्यचकित होकर ठहर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत की नई रैक काशी पहुंची, 31 अक्टूबर को होगा उद्घाटन