व्यापारियों ने फूंका मंडी शुल्क का पुतला
जासं, वाराणसी : विश्वेश्वरगंज व्यापर मंडल की ओर से गुरुवार को विश्वेश्वरगंज में मंडी शुल्क का पुत
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Dec 2017 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2017 08:31 PM (IST)
जासं, वाराणसी : विश्वेश्वरगंज व्यापर मंडल की ओर से गुरुवार को विश्वेश्वरगंज में मंडी शुल्क का पुतला दहन किया गया। इस दौरान व्यापारी वादा-खिलाफी मत करो, मंडी शुल्क वापस लो, व्यापारी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। व्यापर मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्त ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में सिर्फ जीएसटी लागू करने का वादा किया था। उस समय कहा गया था कि एक देश एक टैक्स होगा, लेकिन जीएसटी लागू होने के छह माह बाद भी मंडी शुल्क वापस नहीं लिया गया। पुतला दहन में मुकेश जायसवाल, महामंत्री रमेश केशरी, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री राजकुमार शर्मा, अशोक अग्रहरि, दीपक चौरसिया, दामोदर अग्रहरि, विष्णु जायसवाल, मोनू केशरी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें