यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गाजीपुर में फरसे से गर्दन पर प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति हिरासत में
सैदपुर नगर के जवाहरनगर के तरवनियां हरिजन बस्ती निवासी रामवचन ने सोमवार की सुबह अपनी पत्नी नीलम (22) को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

गाजीपुर, जेएनएन। सैदपुर नगर के जवाहरनगर के तरवनियां हरिजन बस्ती निवासी रामवचन ने सोमवार की सुबह अपनी पत्नी नीलम (22) को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर थाना गई।
रामवचन की शादी करीब पांच वर्ष पहले खानपुर थाना क्षेत्र के गहिरा गांव निवासिनी नीलम के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी जीवन बसर कर रहे थे। नीलम ने एक पुत्री व एक पुत्र को जन्म दिया। कुछ महीनों से रामवचन को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। उसके बाद से पति पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। सुबह किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और घर मे रखे फावड़े से रामवचन ने पत्नी के गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर कोतवाल बलवान सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी पहुंच गए। उन्होंने रामवचन को हिरासत में लेने के साथ ही शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
