वाराणसी में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
दशाश्वमेध पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पंकज खर्कवाल को मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को धर्मकूप मीरघाट स्थित किराए के कमरे से पकड़ा गया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार।
HighLights
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
दशाश्वमेध पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई।
आरोपी पंकज खर्कवाल धर्मकूप मीरघाट से पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। दशाश्वमेध पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को धर्मकूप मीरघाट स्थित किराए के कमरे से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी, लूट व महिला संबंधी अपराधों के सफल अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज खर्कवाल पुत्र स्व. राजीव चन्द्र खर्कवाल, निवासी ग्राम भन्नार, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत, उत्तराखण्ड, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ थाना दशाश्वमेध में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी 29 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10.50 बजे हुई। पुलिस टीम में उ.नि. अविनाश कुमार सिंह चौकी प्रभारी दशाश्वमेध, का. देवेन्द्र प्रताप सिंह और का. सचिन राव शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।