विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को सूर्यदेव का मकर राशि में होगा प्रवेश, खरमास का होगा समापन, बजने लगेगी शहनाई

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 07 Jan 2023 03:26 PM (IST)

Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण ...और पढ़ें

Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति का पर्व। -जागरण
Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को मनेगा मकर संक्रांति का पर्व। -जागरण

वाराणसी, जागरण संवाददाता। Makar Sankranti 2023: हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 मनाया जाएगा। पंचांगों के अनुसार, सूर्य 15 जनवरी की रात्रि 3.02 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी के साथ खरमास का समापन होगा और हिंदू धर्म के मांगलिक कार्यों का शु्भारंभ हो जाएगा। इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और तिल खाने की परंपरा है। खिचड़ी खाने का भी विशेष महत्व है। दूसरी ओर, पौष पूर्णिमा पर शुक्रवार को पुण्य की डुबकी के साथ माघ पर्यंत स्नान-दान समेत अन्य अनुष्ठान शुरू हो गए। गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

धूम-धाम से मनाया जाता है मकर संक्रांति का पर्व

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऋतुओं में बदलाव होता है। इस दिन स्थान-दान, पूजा-पाठ आदि करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। देशभर में इस पर्व को धूम-धाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। इसके बाद से ही वसंत का आगमन शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति को देशभर में अलग-अलग नामों लोहड़ी, खिचड़ी, पोंगल जैसे नामों से भी जानते हैं।

पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त

  • मकर संक्रांति का पुण्य काल आरंभ : प्रातः 06:42 मिनट से
  • मकर संक्रांति का पुण्य काल समाप्त : सायं 05:18 मिनट तक

मकर संक्रांति पर विशेष संयोग

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमित कुमार शुक्ल बताते हैं कि मकर संक्रांति 2023 में एक विशेष संयोग बनेगा। 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं मकर राशि में पहले से ही शुक्र व शनि ग्रह विराजमान रहेंगे।